उत्तराखंड वासियों को रामलला के दर्शन को करना होगा इंतजार, भीड़ के चलते सरकार ने लिया यह फैसला, 2 फरवरी को सीएम धामी करेंगे रामलला के दर्शन | CM Dhami Ayodhya Tour On 2 February

CM Dhami Ayodhya Tour On 2 February

22 जनवरी (CM Dhami Ayodhya Tour) को हुए रामलला प्राण प्रतिशत समारोह के बाद दिन प्रतिदिन अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए अयोध्या जाने के सभी रास्ते यूपी सरकार के द्वारा बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी राम भक्तों को लेकर अयोध्या जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को स्थगित कर दिया है। राज्य सरकार के द्वारा अभियान चलाकर उत्तराखंड वासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने कराए जाने थे, जिसको लेकर पहली ट्रेन गुरुवार और दूसरी ट्रेन 1 फरवरी को हरिद्वार से रवाना होनी थी। गुरुवार को हरिद्वार से जाने वाली 22 कोचों की ट्रेन के लिए श्रद्धालुओं की सूची बनाने से लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पहले जितने में 1460 यात्रियों को अयोध्या भेजा जाना था। 2 फरवरी को अयोध्या पहुंचे सीएम धामी | CM Dhami Ayodhya Tour उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी (CM Dhami Ayodhya Tour) को रामलला के दर्शन करने अपने कैबिनेट की मंत्रियों के संग पहुंचेंगे अयोध्या। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या दौरे के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि अब पूरी कैबिनेट एक साथ भगवान राम के दर्शन करेगी। सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। कैबिनेट के साथ अयोध्या जाने का फैसला सीएम धामी ने लिया है। यह भी पढ़े | देहरादून में फिर बड़े कोरोना के मरीज, 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने, किए गए होम आइसोलेट