Crocodile in Rudrapur: शुक्रवार रात उधम सिंह नगर की सड़कों पर नजर आया 1 विशालकाय मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप…….

भारी बारिश के बाद उधम सिंह नगर की सड़कों पर रेंगता हुआ (Crocodile in Rudrapur) एक मगरमच्छ नजर आया। ऐसा नजारा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों में फैली दहशत (Crocodile in Rudrapur)

आपको बता दे कल रात लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर जिला मुख्यालय के पास रोड पर एक मगरमच्छ रेंगता हुआ नजर आया। इतने विशाल गए मगरमच्छ को सड़क पर रहता देखकर लोगों में दहशत फैल गई।
आज सुबह से बारिश कम होने पर नदी- नालों में पानी कम हो गया है, जिसके बाद मगरमच्छ दिखाई नहीं दे रहा है।

मगरमच्छ सोशल मीडिया पर वायरल (Crocodile in Rudrapur)

जानकारी के अनुसार इतने विशालकाय मगरमच्छ को देखने के बाद लोगों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया और उसे जल्द से जल्द पकड़ने की मांग भी की गई है। आपको बता दे मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा बताया गया है कि 3 दिन में यह मगरमच्छ गंगापुर रोड पर स्थित कौशल्या कॉलोनी में नाले पर भी देखा गया था। इसके बाद कल रात यह जिला मुख्यालय रुद्रपुर के पास भी देखा गया।

यह भी पढ़ें

मूसलाधार बारिश मचा रही तबाही, 5 राज्य मार्ग बंद, जानिए प्रशासन से खास बातचीत…..