Dehradun Temperature Update : देहरादून का तापमान पहुंचा 40 के पार, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Dehradun Temperature Update

उत्तराखंड (Dehradun Temperature Update) की राजधानी देहरादून की गर्मी दिन प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रही है तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड बुधवार को सिर्फ एक पॉइंट काम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दे की इससे पहले 2012 में 30 मई को देहरादून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, यदि देहरादून में गर्मी ऐसी ही होती रही तो यह रिकॉर्ड भी जल्द ही टूट सकता है। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी सुबह से ही तेज़ धूप देखने को मिली दिन में गर्म हवाएं परेशानियां और बढ़ा रही है, इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से बुधवार, 29 मई इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। देहरादून वासियों का कहना है कि यहां पर हर साल गर्मी बढ़ती जा रही है, पहले पंखों से ही काम चल जाता था लेकिन अब एसी और कूलर के बिना इस गर्मी में रहना मुश्किल हो रहा है। Dehradun Temperature Update मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान | Dehradun Temperature Update इस चिलचिलाती की गर्मी के बीच मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी और नैनीताल में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है I देहरादून और पौड़ी में कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे देहरादून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। Dehradun Temperature Update यह भी पढ़े | देहरादून का अधिकतम तापमान हुआ 40 डिग्री के पार, लोगों का हुआ बुरा हाल

Dehradun Temperature Reached 40 Degree : कई सालों का टूटा रिकॉर्ड, दून का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, डॉक्टरों से बचाव की दी सलाह

Dehradun Temperature

भारत (Dehradun Temperature) के उत्तरी राज्यों में गर्मी का सितम लगातार जारी है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है वैसे-वैसे ही तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जैसे शहर में भी लू का कहर जारी है। लोग इस गर्मी को जेल नहीं पा रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। देहरादून का तापमान इन दोनों 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंचने के चलते हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। देहरादून में बढ़ती गर्मी ने बीते कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। गर्मी बढ़ने से लोग काफी परेशान है, साथ ही बढ़ती गर्मी के कारण छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं जिससे अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। Dehradun Temperature मौसम विभाग की माने तो यह गर्मी आगे और बढ़ सकती है और राज्य में हीट वेव का भी मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टर लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने गर्मी में लोगों को कुछ उपाय करने की भी सलाह दी है। गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय Dehradun Temperature डॉ अनुराग अग्रवाल ने गर्मी से बचने के लिए और बीमारी से दूर रहने के लिए लोगों को लोगों को सलाह देते हुए कहा कि गर्मी काफी है पानी ज्यादा पिएं और हल्का खाना खाएं। बहुत ज्यादा तेल का बना हुआ खाना ना खाएं क्योंकि गर्मियों में शरीर ज्यादा पानी मांगता है तो वो पानी की मात्रा कम होगी तो प्रॉब्लम भी करता है। इसके साथ ही ज्यादा तेल वाला खाने से पेट भी खराब करने का चांस रहता है। तो ऐसे में जो जितने भी मौसमी फल है तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का सेवन अधिक मात्रा मे करें। इसके साथ ही पानी के अलावा नींबू शिकंजी ले सकते हैं। जिससे कि पानी की मात्रा पूरी हो और गर्मी या लू से बचा जा सके और बीमारी भी उत्पन्न ना हो। Dehradun Temperature यह भी पढ़े | कही चिलचिलाती धूप तो कहीं बारिश, जानें कैसा रहेगा आगामी 4 दिनों का मौसम