नशामुक्त देहरादून, नशे के खिलाफ महापंचायत शुरू, जौनसार बावर के लोग हुए शामिल | Anti Drugs Campaign In Dehradun

Anti Drugs Campaign In Dehradun

देहरादून को (Anti Drugs Campaign In Dehradun) नशामुक्त बनाने के लिए विकासनगर के कालसी में महापंचायत शुरू की गई। रामलीला ग्राउंड में जौनसार बावर के लोग अपने पत्रों से हजारों लोग इस मुहीम में शामिल हुए। हर घर से होनी चाहिए नशा मुक्त अभियान की शुरुआत। Anti Drugs Campaign In Dehradun पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके चमन सिंह ने बताया की नशा मुक्त अभियान की शुरुआत हर घर से होनी चाहिए, हर मां को पता होता है की उनका बच्चा क्या कर रहा है, वह किस संगत में रहता है। हर घर में परिवार स्तर पर नशे को रोकने के प्रयास शुरू होने चाहिए। विकासनगर के विधायक मुन्ना चौहान ने नशामुक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की नशे पर रोक लगाने के किए सरकार द्वारा सख्त कानून बनाए गए है। पुलिस प्रशासन द्वारा नशे का प्रयोग करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाती है, लेकिन नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जरूरी है को नशे के बारे में जानता को जागरूक किया जाए और युवाओं को सही रास्ते पर लाया जाए। यह भी पढ़े | Job Alert : स्वास्थ्य विभाग कराएगा 10 हजार भर्ती, डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र में भी हुआ संशोधन |