Haldwani Riots Update : हल्द्वानी हिंसा में पुलिस प्रशासन को 1 और नगर निगम को हुआ 5 करोड़ो का नुकसान, उपद्रवियों से होगी वसूली | 6 Crore Rupees Loss Of State Government In Haldwani

Haldwani Riots Update

गुरुवार (Haldwani Riots Update) को हल्द्वानी में हुई हिंसा में पुलिस प्रशासन और नगर निगम को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हल्द्वानी नगर निगम ने अपना आकलन करीब 5 करोड रुपए नुकसान का बताया है तो वही पुलिस प्रशासन और सरकारी संपत्ति को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। सहायक नगर आयुक्त गणेश ने बताया कि हिंसा के दौरान उनकी एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर ट्राली, एक टाटा एस, दो योद्धा वाहन, किराए पर ली गई दो जेसीबी,कई सफाई रिक्शा जलाए और थोड़े गए हैं। तो वही नगर निगम के ज्यादातर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। निगम ने जो आकलन बताया है उसमें 5 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान सामने आए हैं। तो वही सरकारी और पुलिस के संपत्ति का नुकसान करीब एक करोड़ का बताया जा रहा है। एसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी किया जा रहा है। Haldwani Riots Update निगम ने हटाए क्षतिग्रस्त वाहन | Haldwani Riots Update शुक्रवार को नगर निगम की टीम दिनभर बनभूलपुर थाने के सामने जले हुए वाहनों और सड़कों पर पड़ी रख को हटाते रहे। आपको बता दे की जले हुए वाहनों को अग्निशमन विभाग के मैदान में रखा गया है। तो वही लोक निर्माण विभाग में बनभुलपुर थाने को दोबारा सही करना शुरू कर दिया है। लोनीवी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बनभूलपुरा थाने को रिस्टोर किया जा रहा है एक हफ्ते के अंदर थाना अपने पहले रूप में आ जाएगा। उपद्रवियों से होगी वसूली | Haldwani Riots Update हल्द्वानी हिंसा में हुए नुकसान को लेकर सीएम धामी के द्वारा पहले ही उपद्रवियों से नुकसान की वसूली को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर सीएम धामी ने भी हिंसा करने वाले अराजक तत्वों से ही सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली करने का मन बना लिया है। इससे आने वाले समय में कोई भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से पहले एक बार जरूर सोचेगा। Haldwani Riots Update यह भी पढ़े | हल्द्वानी पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, हालत लिया जायेजा, सीएम धामी को करेंगी बयां |