HNBGU Update 2024: प्रोफेसर राकेश कुमार ढोडी को बनाया गया एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का नया कुल सचिव

HNBGU Update 2024

प्रोफेसर राकेश कुमार ढोडी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर (HNBGU Update 2024) का नया कुल सचिव नियुक्त किया गया है। जानिए प्रोफेसर ढोडी की उपलब्धियां (HNBGU Update 2024) आपको बता दें कि प्रोफेसर राकेश कुमार ढोडी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। इसी के साथ वे वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं। जानकारी के अनुसार कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने इसकी जानकारी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल प्रोफेसर राकेश कुमार ढोडी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डीन के पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ वह विश्वविद्यालय में अलग-अलग जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा रहे हैं। इन सभी के साथ वह वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं। प्रोफेसर ढोडी ने टूरिज्म और मैनेजमेंट के संबंध में कई पुस्तकें लिखी हैं, जो शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्हें स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल का कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया है। उपलब्धियों के दम पर मिला पद (HNBGU Update 2024) प्रोफेसर राकेश कुमार एक बहुत ही कुशल प्रशासक और अच्छे वक्ता हैं, जिस कारण उन्हें कम उम्र में ही विश्वविद्यालय के कुल सचिव का पद दिया जा रहा है। इन सभी के साथ उनके पास अच्छी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां भी हासिल हैं। HNBGU Update 2024 यह भी पढ़ें नीट परीक्षा गड़बड़ी मामले में आज सुनवाई, परीक्षा रद्द की मांग हुई खारिज