UPNL Update: उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों के लिए आई एक बड़ी खुशखबरी,10% वेतन बढ़ाने का फैसला |

UPNL Update

उत्तराखंड के उपनल कर्मियों (UPNL Update) के लिए सरकार के द्वारा अहम फैसले को मंजूरी दे दी हैं। कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी के निर्देश देते हुए सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों का 10% वेतन बढ़ाया जाएगा और हटाए गए उपनल कर्मचारियों को एक महीने के अंदर फिर से वापस काम पर रखा जाएगा। सचिव ने यह भी कहा कि अगर कोई उपनल कर्मचारी लापरवाही, अनुशासनहीनता, अयोग्यता का दोषी नहीं है, तो उसे फिर से वापस काम पर रखा जाए। इस समय प्रदेश में 25 हज़ार उपनल कर्मचारी हैं। UPNL Update निलंबित कर्मचारियों को दोबारा किया जाएगा नियुक्त | UPNL Update वहीं दूसरी ओर सैनिक कल्याण के सचिव ने कहा कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ विभागों में उपनल के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को बिना समुचित कारण से हटाया जा रहा है। आपको बता दे की जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उनके फिर से आवेदन करने पर उन्हें एक महीने के अंदर वापस रखा जाएगा। इन कर्मचारियों को रखे जाने की सभी जिम्मेदारी विभाग और संबंधित नियुक्त अधिकारी एवं विभाग अध्यक्ष की होगी। शासन ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक पूर्व सैनिक निगम, सभी विभागाध्यक्ष, दोनों मंडल आयुक्त और सभी सचिव एवं प्रभारी सचिव को पत्र लिखा है। UPNL Update यह भी पढ़े | PACS Computerisation : केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण की धनराशि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार।

UPNL Employees : आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आई खुश खबरी, सरकार के आदेश के बाद 10 प्रतिशत बढ़ा उपनल कर्मियों का मानदेय |

UPNL Employees

उपनल (UPNL Employees) में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार को सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी के द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी को हरी झंडी मिलने के बाद अनुसचिव निर्मल कुमार ने भी सभी सचिव, डीएम और विभागाध्यक्षों को मानदेय की संशोधित दरों को भेजा गया है। 19 फरवरी को सरकार ने मानदेय बढ़ोतरी का दिया था आश्वाशन | UPNL Employees अनुसूची निर्मल कुमार के द्वारा उपनल प्रबंधन के कर्मचारी के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सभी संबद्ध विभागों को तुरंत मानदेय संशोधन की जानकारी देने के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि अपना कर्मचारी उपनल कर्मचारी महासंघ के द्वारा आंदोलन के दौरान 19 फरवरी को राज्य सरकार के द्वारा मानदेय बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था, इसके बाद सोमवार को उपनल कर्मचारियों के मानदेय में 10% बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। UPNL Employees उपनल कर्मियों के द्वारा 9 सूत्र मांगों के समाधान को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल और महामंत्री विनय प्रसाद के द्वारा सरकार के द्वारा लिए गए मानदेय बढ़ोतरी के फैसले पर आभार जताया गया है। मानदेय की दरें | UPNL Employees नया पुराना यह भी पढ़े | आउटसोर्स कर्मचारी के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने हटाई नौकरी पर लटकी तलवार |