उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिली नई चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया नियुक्त | Uttarakhand High Court Chief Justice

Uttarakhand High Court Chief Justice

उत्तराखंड (Uttarakhand High Court Chief Justice) हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस के पद पर हरियाणा की हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी को नियुक्त किया गया है। आपको बता देंगे उत्तराखंड शासन के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी मुख्य सचिव भी एक महिला है और अब उत्तराखंड के हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस भी का पदभार भी एक महिला ही संभालने जा रही है। यही नही यूसीसी ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति की अगुवाई भी एक महिला के द्वारा ही की गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नियुक्त | Uttarakhand High Court Chief Justice उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हरियाणा की हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति रितु बाहरी किया गया है। रितु बाहरी से पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर विपिन साध्वी तैनात थे जो कि पिछले अक्टूबर में सेवानिवृत हुए हैं।उनके स्थान पर न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाल रहे थे। उत्तराखंड हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का पदभार संभालने से पहले न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी 2010 से हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायधीश थी। ऋतु बाहरी उत्तराखंड हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने से पूर्व हरियाणा पंजाब उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रही है। 2 फरवरी को विशेषज्ञ समिति के द्वारा सीएम धामी को यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट सोपा गया है इस कोड में इस ड्राफ्ट में महिलाओं को पुरुषों के बराबर समान अधिकार दिए जाने पर जोर दिया गया है। Uttarakhand High Court Chief Justice यह भी पढ़े | उत्तराखंड के 5 जिलों में बर्फबारी का जारी अलर्ट, 5 फरवरी तक मौसम बदलेगा करवट