Uttarakhand Heatwave: देहरादून का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा,121 साल बाद टूटा तापमान का रिकॉर्ड, प्री– मानसून की संभावना कम

उत्तराखंड राज्य में पिछले दो महीनों से भीषण गर्मी (Uttarakhand Heatwave) का सिलसिला जारी है। मैदानी क्षेत्र से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी इलाकों में सैर करने जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।

लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी (Uttarakhand Heatwave)

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके विपरीत सभी मैदानी क्षेत्रों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहले उत्तराखंड राज्य में मानसून पहुंचने की खबर 20 जून तक थी, मगर अब मौसम वैज्ञानिकों को इस प्री- मानसून की संभावना कम लग रही है। मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ पहाड़ों में भी गर्मी अपना कहर बरसा रही है।

121 साल बाद टूटा देहरादून का रिकॉर्ड (Uttarakhand Heatwave)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा। यह आंकड़ा 121 साल बाद देहरादून में देखा गया। आपको बता दें कि शुक्रवार के दिन भी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक 43 डिग्री दर्ज किया गया। देखा जाए तो रात में भी गर्मी में कोई फर्क नहीं महसूस किया जा रहा। रात के समय भी गर्म हवाओं से लोग जूझ रहे हैं। सभी लोग गर्मी से तंग होकर बस मानसून का इंतजार कर रहे हैं।  Uttarakhand Heatwave

यह भी पढ़ें

आज कैंची धाम का 60वां स्थापना दिवस, उमड़ा जन सैलाब, 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, सीएम धामी ने दी बधाई