यमुनोत्री हाइवे पर हुआ बड़ा हादसा, 1 महिला गंभीर रूप से घायल…….

Yamunotri Highway Accident: उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला यात्री बुरी तरह से घायल हो गई।

1 महिला गंभीर रूप से घायल

आपको बता दे उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। हादसा यमुनोत्री हाईवे का बताया जा रहा है, जिसमें दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।
हादसे में भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा दो गाड़ियों के बीच हुई है।

महिला के साथ दो बच्चे भी गाड़ी में सवार थे जो सुरक्षित हैं। साथ ही हादसे की शिकार हुई महिला को उपचार के लिए सीएससी बड़कोट में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें

राज्य की धीमी गति के चलते 52 चयनित महिला अभ्यर्थियों को अब तक नहीं मिली नियुक्ति…..