31 जनवरी से शुरू होगी बर्फबारी, जाने मौसम विभाग ने दी क्या जानकारी | Snowfall From 31 January in Uttarakhand

उत्तराखंड (Snowfall From 31 January in Uttarakhand) में ठंड और पहाड़े का सितम लगातार जारी है प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में कोहरे ने लोगों की परेशानी दोगुनी करती है। दिसंबर के बाद जनवरी महीना ही सुखा गुजर गया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि पर्वत क्षेत्र में भी बर्फबारी नहीं हुई, जो की सभी को हैरान कर रही है।

2 फरवरी तक पूरे राज्य में होगी हल्की बारिश | Snowfall From 31 January in Uttarakhand

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 31 जनवरी से मौसम करवट बदलने वाला है। 30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी तो 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पूरे राज्य में हल्के से मध्य बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम विज्ञान के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताएं कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विश्व में सक्रिय होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। Snowfall From 31 January in Uttarakhand

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के पर्वतीय इलाकों में बारिश और 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं बन रही है। तो वही 31 जनवरी से 2 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस की संभावना है।Snowfall From 31 January in Uttarakhand

यह भी पढ़े |

विजिलेंस ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, 33 प्रतिशत दरोगा नाकाबिल, शासन के हाथ दरोगाओं के भविष्य |