Heli Ambulance Service: 20 सितंबर से शुरू होगी ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मिलेगी मदद……

ऋषिकेश एम्स में आगामी 20 सितंबर को हेली एंबुलेंस सेवा का (Heli Ambulance Service) उद्घाटन प्रस्तावित किया गया है। आपदा और चारधाम यात्रियों को मिलेगा हेली एंबुलेंस सेवा का अधिक फायदा।

जल्द ही शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा (Heli Ambulance Service)

उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स की जल्द ही हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रस्तावित किया गया है। आपको बता दे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया जाएगा।
जानकारी है कि 2 साल पहले 20 सितंबर के दिन ही तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषण की गई थी।

चारधाम यात्रियों को मिलेगा फायदा (Heli Ambulance Service)

इस साल बीते 6 मार्च को दो बार हेली एंबुलेंस सेवा का सफल ट्रायल किया गया था। लैंडिंग और टेक ऑफ के साथ ही एंबुलेंस से मरीजों को ट्रॉमा तक ले जाने का ट्रायल भी किया गया था। आपको बता दे हेली सेवा का सबसे ज्यादा फायदा आपदा और चारधाम यात्रियों को मिलेगा। एम्स देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है जहां पर हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही हेली एंबुलेंस की सेवा शुरू कर दी जाएगी। Heli Ambulance Service

यह भी पढ़ें

बैठक में 36 अहम फैसलों को मिली हरी झंडी.……