Hidden Camera Case: देहरादून पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार, महिला वॉशरूम में पाया गया था 1 कैमरा……..

देहरादून में रेस्टोरेंट के वॉशरूम में डिवाइस लगाकर महिलाओं की क्लिप (Hidden Camera Case) बनाने वाले का हुआ पर्दाफाश। देहरादून पुलिस द्वारा मुजरिम को किया गिरफ्तार।

महिला वॉशरूम में पाया गया था कैमरा (Hidden Camera Case)

देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जिसके बीच देहरादून में भी एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में कैमरा पाया गया था। पुलिस द्वारा तेजी से जांच करते हुए इस घटना के पीछे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून एसएसपी द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए थे।
आपको बता दे दिनांक 15– 8– 2024 की रात कंट्रोल रूम में एक महिला द्वारा फोन कर पुलिस को महिला वॉशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छुपाकर रिकॉर्डिंग करने की सूचना मिली थी।

महिलाओं के आक्रोशित होने पर इसकी सूचना रेस्टोरेंट संचालक को दी गई थी, इसके बाद जब वह दोबारा वॉशरूम में गए तो वह डिवाइस वहां से गायब मिला।जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उपस्थित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। जिस पर देहरादून एसएसपी द्वारा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। महिला द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्टोरेंट संचालक और अन्य के विरोध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। (Hidden Camera Case)

सफाई कर्मी द्वारा छुपाया गया था मोबाइल (Hidden Camera Case)

पुलिस द्वारा सभी कर्मियों और संचालक से पूछताछ चलती रही, इसके बाद हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस द्वारा कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके द्वारा महिला वॉशरूम में मोबाइल छुपाया गया था।

लोगों के शोर मचाने पर उसने चुपके से वॉशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमें से सभी वीडियो क्लिप डिलीट कर दिए थे। आपको बता दें पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

होटल मालिकों को लगातार करनी चाहिए प्रॉपर्टी की जांच (Hidden Camera Case)

महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं देश भर में लगातार देखने को मिल रही हैं। ऐसे नामी रेस्टोरेंट में कर्मियों द्वारा की जा रही हरकतों के चलते सभी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। वे सभी अपने रेस्टोरेंट और होटल के वॉशरूम या चेंजिंग रूम की जांच कराएं और सावधानी बरतें। सभी मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें

देहरादून में भी अब महिला सुरक्षा पर सामने आई चौंकाने वाली खबर, महिला शौचालय में मिला 1 कैमरा…..

Leave a Comment