Lookout Notice Against Abdul Malik : 42 आरोपी हुए गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस |

नैनीताल पुलिस (Lookout Notice) प्रशासन ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। उअब्दुल मालिक और उसके बेटे के विदेश भागने के आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया। साथ ही गुरुवार को पुलिस ने पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक 42 उपद्रवी किए गए गिरफ्तार | Lookout Notice Against Abdul Malik

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में नैनीताल पुलिस ने गुरुवार (15 फरवरी) को पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ अब तक कुल 42 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो गई है। हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कार्यवाही का असर लगातार दिखाई दे रहा है। Lookout Notice

मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस | Lookout Notice Against Abdul Malik

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को अवैध कब्जा हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन, नगर निगम, पत्रकारों पर पथराव और कई जगह आग लगाई गई, इसी के साथ उपद्रवियों द्वारा गोलीबारी भी की गई। इस घटना के खिलाफ बनभूलपुरा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। नैनीताल पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। Lookout Notice

क्या है लुक आउट नोटिस | Lookout Notice Against Abdul Malik

लुक आउट नोटिस या एलओसी किसी भी आरोपी ( भारतीय/ विदेशी) के खिलाफ जारी किया जा सकता है। यह नोटिस तब जारी किया जाता है जब कोई अपराधी जानबूझकर गिरफ्तारी से बचना चाहता है या अदालत में पेश होने से इंकार कर रहा होता है। Lookout Notice

यह भी पढ़े |

राज्य के 17 शिक्षक होंगे सम्मानित, शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुए चयनित |