Dehradun Temperature Reached 40 Degree : कई सालों का टूटा रिकॉर्ड, दून का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, डॉक्टरों से बचाव की दी सलाह

भारत (Dehradun Temperature) के उत्तरी राज्यों में गर्मी का सितम लगातार जारी है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है वैसे-वैसे ही तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जैसे शहर में भी लू का कहर जारी है। लोग इस गर्मी को जेल नहीं पा रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। देहरादून का तापमान इन दोनों 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंचने के चलते हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

देहरादून में बढ़ती गर्मी ने बीते कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। गर्मी बढ़ने से लोग काफी परेशान है, साथ ही बढ़ती गर्मी के कारण छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं जिससे अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। Dehradun Temperature

मौसम विभाग की माने तो यह गर्मी आगे और बढ़ सकती है और राज्य में हीट वेव का भी मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टर लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने गर्मी में लोगों को कुछ उपाय करने की भी सलाह दी है।

गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय Dehradun Temperature

डॉ अनुराग अग्रवाल ने गर्मी से बचने के लिए और बीमारी से दूर रहने के लिए लोगों को लोगों को सलाह देते हुए कहा कि गर्मी काफी है पानी ज्यादा पिएं और हल्का खाना खाएं। बहुत ज्यादा तेल का बना हुआ खाना ना खाएं क्योंकि गर्मियों में शरीर ज्यादा पानी मांगता है तो वो पानी की मात्रा कम होगी तो प्रॉब्लम भी करता है।

इसके साथ ही ज्यादा तेल वाला खाने से पेट भी खराब करने का चांस रहता है। तो ऐसे में जो जितने भी मौसमी फल है तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का सेवन अधिक मात्रा मे करें। इसके साथ ही पानी के अलावा नींबू शिकंजी ले सकते हैं। जिससे कि पानी की मात्रा पूरी हो और गर्मी या लू से बचा जा सके और बीमारी भी उत्पन्न ना हो। Dehradun Temperature

यह भी पढ़े |

कही चिलचिलाती धूप तो कहीं बारिश, जानें कैसा रहेगा आगामी 4 दिनों का मौसम

Leave a Comment