Leopard Attack In Devprayag :देवप्रयाग में गुलदार का आतंक, 17 साल के युवक को बनाया निवाला, विभाग ने पिंजरे में किया कैद

उत्तराखंड में फिर एक बार गुलदार के हमले (Leopard Attack In Devprayag) किए जाने की खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात के देवप्रयाग स्थित डिग्री कॉलेज से क्रिकेट खेल कर लौट रहे 17 साल की किशोर को गुलदार ने अपने वाला बना लिया घंटे के सर्च ऑपरेशन किए जाने के बाद किशोर का शव घटना स्थल से कई किलोमीटर की दूरी पर क्षत–विक्षत हालत में मिला।

गुलजार के द्वारा हमले किए जाने की जानकारी मिलने के बाद देवप्रयाग में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां टीम ने आदमखोर गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लिया है।गुलदार के 17 साल के युवक पर हमले किए जाने की घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है।

17 साल के युवक को बनाया निवाला | Leopard Attack In Devprayag

जानकारी के अनुसार अनुराग उम्र 17 साल पुत्र बलवंत सिंह चौहान देवप्रयाग डिग्री कॉलेज से क्रिकेट खेल कर शाम करीब 7:00 बजे घर लौट रहा था। अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने अनुराग पर हमला कर दिया। इस घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के द्वारा घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं चला। देर रात किशोर का शव कई किलोमीटर दूरी पर क्षत–विक्षत हालत में बरामद हुआ।

आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद | Leopard Attack In Devprayag

जानकारी के अनुसार अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था और उसकी मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. जबकि पिता बलवंत सिंह स्टाम्प विक्रेता हैं. मामले को लेकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है. गुलदार के हमले के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज विकासखंड देवप्रयाग के सभी विद्यालयों में अवकाश किया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. शुक्रवार सुबह तड़के वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। Leopard Attack In Devprayag

यह भी पढ़े |

रामनगर में तेंदुए ने एक महिला पर किया हमला, अस्पताल में जारी इलाज, वन विभाग की टीम ने लगाए पिंजरे