कोहरे को लेकर 2 जिलों में ऑरेंज और 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम | Yellow And Orange Fog Alert In 5 Districts

राज्य के (Fog Alert In 5 Districts) मौसम विभाग की ओर से शनिवार को 5 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की जानकारी दी गई है। कोहरे को लेकर सबसे ज्यादा हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने इन दोनों जिलों में Orange Alert जारी करते हुए हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने की का पूर्वानुमान जारी किया है।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए मौसम विभाग ने प्रचंड शीत दिवस की स्थिति भी होने की जानकारी दी है। इन दोनों जिलों में घना कोहरा होने के कारण धूप नहीं निकलेगी जिसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।

देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में जारी येलो अलर्ट। Fog Alert In 5 Districts

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया है। इन तीनों जिलों में कोहरे के कारण का क्षेत्र में धूप नहीं निकलेगी। ऐसे में शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखी जा सकती है। आपको बता दें कि राज्य की कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने के कारण ज्यादातर तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को (Fog Alert In 5 Districts) देहरादून में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री तो वही न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शनिवार को राज्य के कई जिलों में लोगों को दिन के समय भी ठंडी हवा का सामना करना पड़ेगा तो साथ ही कोहरे के कारण मैदानी जिलों के साथ ही कुछ पहाड़ी जनपदों में भी दिन के समय थी तुरंत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़े |

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की यूपी के सीएम और संत समाज से मुलाकात, राम प्रतिष्ठा समारोह के लिए दी बधाई |