Landslide In Rudraprayag: मलबे में दबने से गई 4 लोगो की जान, रुद्रप्रयाग में हुआ भूस्खलन

Landslide In Rudraprayag: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की चलते पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही के मंदिर देखने को मिल रहे हैं लगातार पूरे राज्य से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में 22 अगस्त गुरुवार को हुई तेज बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में देर रात फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा में भूस्खलन की घटना सामने आई है।

मलबे में दबने से गई 4 लोगो की जान | Landslide In Rudraprayag

केदारनाथ हाईवे के फाटा के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से चार नेपाली मूल के लोगों की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंची और मलबे में दबे मृतकों के शव बरामद किए गए। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार मलबे में चार लोग दब गए थे, जिनके शव रेस्क्यू टीम के द्वारा बरामद किए गए हैं। चारों लोग मूल रूप से नेपाल के निवासी बताए गए हैं।

रुद्रप्रयाग में हुआ भूस्खलन | Landslide In Rudraprayag

रुद्रपुर में हुए भूस्खलन की घटना की बताई जा रही है। फाटा में बने पवनहंस के हेलीपैड के पास खाट गदेरे के किनारे बने डेरे में रह रहे चार लोगों के मलबे में दबे होने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटना स्तर पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। Landslide In Rudraprayag

यह भी पढ़े |

राज्य में जारी भारी बारिश का कहर, भूस्खलन के चलते बंद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग

टिहरी के घनसाली में आया भारी भूस्खलन, मौसम विभाग द्वारा 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…….

 बागेश्वर में जारी मानसून का कहर, भूस्खलन में ढहे 8 घर, 60 लोग हुए प्रभावित