Heli Seva Begins: आज 18 यात्रियों को मिला हेली सेवा से केदार दर्शन का अवसर, मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरू…….

केदारनाथ धाम में आज से हेली सेवा शुरू हो गई है। मौसम साफ (Heli Seva Begins) होने के बाद केदारनाथ धाम में आज 18 यात्री हेलीकॉप्टर से दर्शन करने पहुंचे।

मौसम ने दिया साथ (Heli Seva Begins)

heli seva

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आपदा के बीच आज फिर से हेली सेवा शुरू की गई है। यात्रियों के लिए हेली सेवा आपदा के एक सप्ताह बाद शुरू होनी थी मगर भारी बारिश और कोहरे के चलते हेली सेवा शुरू नहीं की गई थी। मगर आज मौसम काफी साफ होने के बाद यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की गई। मौसम ठीक होने से यात्रियों के लिए फिर से दर्शन करना मुमकिन हो पाया है।

आज 18 यात्री हेली सेवा से केदार धाम पहुंचे (Heli Seva Begins)

आपको बता दें पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने के कारण गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे थे। आपदा के चलते यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी गई थी। मगर आज 18 यात्री केदारनाथ धाम हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंच गए। साथ ही 48 लोग यात्री और स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर से वापस भी लौटे।


जानकारी के अनुसार आपदा होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हेली सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, मगर खराब मौसम के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाया था। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग हो गई है। आपको बता दें मुख्यमंत्री धामी के निर्देश अनुसार यात्रियों को टिकट पर 25 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। Heli Seva Begins

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड के 3 पर्वतीय जिलों में तेजी से बढ़ रहा सौर्य ऊर्जा प्रोजेक्ट, लोगों में खूब उत्साह……