75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने फहराया झंडा, विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका विषय पर बनाया गया गणतंत्र दिवस | President Draupadi Murmu Host Flag On Republic Day

President Draupadi Murmu Host Flag On Republic Day

आज भारत अपना 75वा Republic Day मना रहा है इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो करीब 90 मिनट तक चलेगा। इस बार यह समझ कई महीनो से खास बताया जा रहा है। परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाए शंख नगाड़े की ध्वनि से की गई। परेड परेड महिला केंद्रित है, जिसकी शुरुआत 100 महिला कलाकार भारतीय वाद्य यंत्रों के साथ की। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था, जिसको बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे, जिसको डॉ भीमराव अंबेडकर ने बनाया रमता। इसी कारण इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है Republic Day के 75वें मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी तो वही गूगल ने भी गणतंत्र दिवस पर खास डूडल तैयार किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति है विशेष अतिथि | President Draupadi Murmu Host Flag On Republic Day 75 गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर करीब 90 मिनट का खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माइक्रो Republic Dayसमारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए है। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया राष्ट्रीय ध्वज फहरा जाने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और गणतंत्र दिवसRepublic Dayको श्रद्धांजलि दी। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका रखी गई है। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे यह छठी बार है जब कोई फ्रांसीसी नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस साल परेड देखने के लिए लगभग 13000 विशेष अतिथियों को भी निमंत्रण दिया गया है। इस बार देश की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्यों के साथ Republic Day परेड की शुरुआत की। परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी ने मार्च की तो वही 48 महिला अग्निवीर वायु ने करतब दिखाए। हर साल 29 जनवरी की शाम को मीटिंग स्ट्रीट समारोह आयोजित किया जाता है, जो अधिक आधिकारिक तौर पर गणतंत्र दिवस उत्सव की समाप्ति को दर्शाता है। यह समारोह भारतीय सेना के द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें भारत के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होते हैं। यह समारोह विजय चौक पर आयोजित किया जाता है, जो इस रोशनी संगीत और देशभक्ति से भर देता है। यह भी पढ़े | कौन है कर्पूरी ठाकुर, जिन्हे मरने के बाद किया जा रहा भारत रत्न से सम्मानित | Bharat Ratna will Be Give to Karpuri Thakur

सीएम धामी ने परेड ग्राउंड, लाल बाग मैदान और सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी बधाई | CM Dhami Host Flag On 75th Republic Day

75th Republic Day

आज पूरे देश (75th Republic Day) के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम धामी ने अपने आवास पर राष्ट्र ध्वज फहराया जिसके बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं चौक चौबंद की गई है। यहां गणतंत्र दिवस में भव्य संस्कृति कार्यक्रम के साथ ही झांकियां भी निकल जाएगी। सीएम आवास पर किया गया ध्वजारोहण | CM Dhami Host Flag On 75th Republic Day मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी को संविधान के पालन करने की शपथ दिलाई। सभी प्रदेशवासियों को 75th Republic Day की शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। पीएम मोदी के बारे में बोलते हुए कम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में हर वर्ग की जनता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया है। महिला सशक्तिकरण, नारी शक्ति वंदन, मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य किए गए है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कार्य किए जाने के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहे हैं। जनभागीदारी और जन सहयोग से उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। लाल बाग मैदान में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा | CM Dhami Host Flag On 75th Republic Day 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने लालबाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस और दौरान उन्होंने सलामी देते हुए पूरा राष्ट्रगान गया। ध्वजारोहण करते हुए सीएम धामी की सुरक्षा के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी पोस्ट कर जनता को बधाई और शुभकामनाएं शुभकामनाएं दी। ट्विटर पर भी दी बढ़ाई | CM Dhami Host Flag On 75th Republic Day इस वर्ष सीएम धामी ने ट्विटर पर दो पोस्ट अपलोड की है। पहली पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी सदैव न्याय, स्वतंत्रता, समानता और संप्रभुता के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्श के प्रति प्रतिबद्ध रहे। लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी संकल्पित हो। जय हिंद। दूसरी पोस्ट में सीएम धामी ने एक वीडियो जारी कर सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए जागृत किया है। यह भी पढ़े | उत्तराखंड वासियों को रामलला के दर्शन को करना होगा इंतजार, भीड़ के चलते सरकार ने लिया यह फैसला, 2 फरवरी को सीएम धामी करेंगे रामलला के दर्शन | CM Dhami Ayodhya Tour On 2 February

राज्य का गौरव बढ़ाएंगे 35 सरपंच, एसएसपी श्वेता चौबे सहित 6 पुलिस अफसर होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित । 6 police officers will receive President Police Medal

President Police Medal

75वें गणतंत्र दिवस (President Police Medal) पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से 35 सरपंच भी अपनी परिवार के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। गणतंत्र दिवस के 75वें मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्र के सर्वाधिक विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेट विलेज योजना के तहत अपने आने वाले गांव के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड का विशेष निमंत्रण दिया है। तो वहीं राज्य के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ का निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री (President Police Medal) सम्मान निधि योजना महिला स्वयं सहायता समूह किसान उत्पादक संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी निमंत्रण दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर जीरो जोन होंगे परेड ग्राउंड के आसपास की जगहें | President Police Medal यातायात पुलिस राज्य की यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी को लेकर बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्सन प्लान भी जारी किया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन घोषित किया जाएगा। यहां पर कोई वाहन, रेडी या ठेलिया नहीं चलेगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदाने को पार्किंग के लिए चुना गया है। इन पुलिस अफसर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित | President Police Medal यह भी पढ़े | जाने क्या है बिजली विभाग का बिल वसूलने का नया प्लान, बिल नहीं भरने वालों पर एक्शन मोड में ऊर्जा विभाग |