Avalanche Alert : 2 दिन शुष्क रहेगा मौसम, 1–2 मार्च को हिमपात को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट |

Avalanche Alert

उत्तराखंड (Avalanche Alert) के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हैं। मैदानी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई तो वही पहाड़ी क्षेत्र में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिसके कारण पहाड़ों पर सर्दी का मौसम बना हुआ है। 1 और 2 मार्च के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट | Avalanche Alert आगामी दो दिनों के लिए मौसम विभाग के द्वारा मौसम शुष्क रहने की जानकारी दी गई है, जबकि कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले शुक्रवार और शनिवार यानी 1 और 2 मार्च को राज्य की चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से दो दिन तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं तो वही मार्च शुरू होते ही हिमपात होने से राज्य में फिर ठंड लौट सकती है। हिमपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से राज्य की चोटियों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Avalanche Alert यह भी पढ़े | आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आई खुश खबरी, सरकार के आदेश के बाद 10 प्रतिशत बढ़ा उपनल कर्मियों का मानदेय |

Avalanche Alert In Uttarakhand : 5 जिलों में जारी हिमस्खलन अलर्ट, मैदानी जिलों में खिली चटक धूप |

Avalanche Alert In Uttarakhand

उत्तराखंड (Avalanche Alert In Uttarakhand) में लगातार मौसम बदल रहा है, इसी क्रम में आज भी उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा डीआरडीओ के रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठा के द्वारा राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में हिमस्खलन के चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में आज सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई लेकिन मौसम विभाग के द्वारा आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज गुरुवार से अगले कुछ दिन राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा मैदानी क्षेत्र में चटख धूप खेलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। Avalanche Alert In Uttarakhand डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए आसपास निवास कर रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कहां कैसा है मौसम I Avalanche Alert In Uttarakhand यह भी पढ़े | बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गीता उनियाल का हुआ निधन, 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में किया काम, कैंसर से खुझ रही थी अभिनेत्री |