Haldwani News Update : अतिक्रमण अभियान के तहत बड़ी हिंसा में गई 4 लोगो की जान, उपद्रवियों से होगी सरकारी नुकसान की वसूली |

Haldwani News Update

हल्द्वानी (Haldwani News Update ) के बनफूलपुरा में कल हुए हंगामा में चार लोगों की मौत हो गई है। दंगा को लेकर नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बताया कि स्कूल हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कोई जवान भी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने कई सरकारी और निजी गाड़ियों को आग के हवाले किया है। हल्द्वानी में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू के साथ हल्द्वानी में इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद कर दी गई है। सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम धामी लगातार हल्द्वानी के हालातो पर नजर बनाए हुए हैं। नैनीताल की ने बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। Haldwani News Update उपद्रवियों से होगी नुकसान की वसूली | Haldwani News Update सीएम धामी के द्वारा आज हल्द्वानी के हालात पर की गई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है कि हल्द्वानी में कल की घटना से हुए नुकसान की वसूली उपद्रवियों से ही की जाएगी। सीएम धामी के द्वारा पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के सख्त आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों पर किए गए पथराव और आगजनी करने वाले हर एक दंगाई की पहचान की जा रही है। हल्द्वानी में सौहार्द और शांति बिगड़ने वाले किसी भी उच्च रवि को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम धामी के द्वारा हल्द्वानी की जनता से अपील की गई है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्लीज प्रशासन का सहयोग करें। Haldwani News Update यह भी पढ़े | हल्द्वानी हिंसा में घायलों की संख्या बढ़कर हुई 250, 6 लोगो की हुई मौत | Haldwani Breaking News : हल्द्वानी में मदरसों के ध्यास्तीकरण के दौरान उग्र हुआ प्रदर्शन, 100 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी घायल |

Haldwani Riots : हल्द्वानी हिंसा में घायलों की संख्या बढ़कर हुई 250, 6 लोगो की हुई मौत |

Haldwani Riots

हल्द्वानी (Haldwani Riots) में 8 फरवरी को हुए बवाल के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। हल्द्वानी हिंसा में घायलों की संख्या 100 से बढ़कर 250 हो गई है। हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां बुलाई गई है तनाव को देखते हुए पूरे हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही सभी स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। हल्द्वानी के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले बनभूलपूरा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए गई पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर उपद्रवियों ने पत्थर बाजी और पेट्रोल के बम फेंक कर हमला किया। इस हमले में पुलिसकर्मी, नगर निगमकर्मी और मीडिया कर्मी सहित 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। तनाव की स्थिति को देखते हुए सरकार के द्वारा मिलिट्री फोर्स के चार कंपनियों को बुलाया गया है। Haldwani Riots हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद | Haldwani Riots हल्द्वानी में हुए बवाल को देखते हुए पूरे हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। साथ ही सीएम धामी के द्वारा उपद्रवियों से सरकारी नुकसान का मुआवजा वसूलने के भी आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही आपको बता दें कि कल हुई आपातकालीन बैठक में सीएम धामी के द्वारा दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे। Haldwani Riots अपद्रव्य के द्वारा किए गए पथराव के बाद पुलिस के द्वारा जब जवाबी फायरिंग की गई तो उसमें 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल है। आपको बता दें कि उपद्रवियों ने 50 से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस प्रशासन के द्वारा दंगाइयों की पहचान की जा रही है, वीडियो के आधार पर दंगाइयों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। Haldwani Riots यह भी पढ़े | Haldwani Breaking News : हल्द्वानी में मदरसों के ध्यास्तीकरण के दौरान उग्र हुआ प्रदर्शन, 100 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी घायल |