राम मंदिर दर्शन के लिए भाजपा चलाएगी अभियान, 30 हजार पार्टी कार्यकर्ता को कराएंगे दर्शन | Ram Mandir darshan Abhiyan

Ram Mandir darshan Abhiyan

22 जनवरी (Ram Mandir darshan Abhiyan) को हुए अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद उत्तराखंड सरकार अयोध्या राम मंदिर दर्शन अभियान चलाने जा रही है जिसके तहत प्रदेश के हर लोकसभा से 6 हजार भक्तों को भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। लोगो को स्पेशल ट्रेन और बेसन से अयोध्या ले जाया जाएगा। 25 मार्च तक चलेगा अभियान | Ram Mandir darshan Abhiyan राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रहे हैं अयोध्या राम मंदिर दर्शन अभियान के तहत करीब 30 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं और राम भक्तों को अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए लेकर जाएंगे। इसके तहत सरकार समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े राम भक्तों को अयोध्या दर्शन के लिए लेकर जाया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि अयोध्या जाने वाले सभी लोग अपना खर्चा खुद ही उठाएंगे। राम भक्तों की सुविधा के लिए सरकार स्पेशल ट्रेन या बस सेवा आदि की व्यवस्थाएं करावेगी जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। प्रत्येक विधानसभा से दर्शन करेंगे 10 कार्यकर्त्ता | Ram Mandir darshan Abhiyan योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री चौधरी ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब उत्तराखंड के सभी लोकसभा क्षेत्र से 6000 लोगों को अयोध्या दर्शन कराए जाएंगे इसके लिए 25 जनवरी से 25 मार्च तक राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू किया जा रहा है। Ram Mandir darshan Abhiyan आपको बता दें कि जनता को दर्शन करने के साथ ही पार्टी ने राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं की एक टीम भी अयोध्या भेजने का फैसला लिया है यह टीम वहां व्यवस्था आदि बनाने का काम देखेगी एक टीम अयोध्या में 8 दिन रहेगी और उसके लौटे ही दूसरी विधानसभा की 10 सदस्य टीम अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी। यह भी पढ़े | सुरकंडा देवी रोपवे से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2 दिन बंद बाद सुचारू होगा रोपवे |