जानें क्या है नया मौसम अपडेट, इन 2 जिलों में बारिश की संभावना, सुबह–शाम ठंड का हो रहा एहसास

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड से मौसम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार 7 अक्टूबर को कुमाऊँ मंडल के दो जिलों में बारिश हो सकती हैI मौसम विभाग की माने तो पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इन 2 जिलों में बारिश की संभावना कुमाऊं मंडल के दो जिलों को छोड़कर बाकी पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इन दिनों प्रदेश में तेज धूप खिली हुई है, लेकिन सुबह शाम हल्की ठंड हो रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मानसून विदा हो चुका है, जिसके बाद पूरे राज्य भर में मौसम शुष्क बना हुआ हैI सुबह शाम हल्की ठंड हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास दिला रही है। सुबह–शाम ठंड का हो रहा एहसास इस वर्ष उत्तराखंड में हुए मानसून सीजन की बात की जाए तो उत्तराखंड में बारिश इस वर्ष सामान्य हुई, लेकिन राज्य के कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हुई जिस कारण काफी नुकसान भी राज्य को झेलना पड़ा। भारी बारिश के चलते कहीं भूस्खलन नदी में उफान बादल फटने जैसी घटनाएं लगातार मानसून में सामने आती रही जिसके कारण राज्य को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। यह भी पढ़ें |  मौसम विभाग द्वारा आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन बन रहा मुसीबत….. मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट, 5 सितंबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

Rain Yellow Alert In Dehradun : देहरादून समेत राज्य के 7 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, कुछ जगहों में बिजली चमकने के साथ चलेंगी झोंकेदार हवाएं

Rain Yellow Alert In Dehradun

उत्तराखंड (Rain Yellow Alert In Dehradun) में बीते 27 तारीख से मौसम करवट बदल रहा है कभी तेज धूप तो कहीं तेज हवाओं के साथ पहुंचा रहे देखने को मिल रही है। पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को राज्य का मौसम सुहाना रहा हो लेकिन सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून समेत राज्य के 5 जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ही ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Rain Yellow Alert In Dehradun कुछ जगहों में बिजली चमकने के साथ चलेंगी झोंकेदार हवाएं | Rain Yellow Alert In Dehradun सोमवार 29 अप्रैल को मौसम विभाग केंद्र ने देहरादून उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली टिहरी पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गार्डन के साथ झोंकेदार हवाएं और ओलावृष्टि होने का ऑरेंज कलर जारी किया है तो साथ ही पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर के लिए भी कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाई चलने की जानकारी दी है। Rain Yellow Alert In Dehradun आपको बता दें कि बीते शनिवार यानी 27 अप्रैल को अचानक मौसम बदलने के चलते आंधी के कारण पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट देखी गई थी। साथ ही कई जगहों पर जल भराव होने और पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। Rain Yellow Alert In Dehradun यह भी पढ़े | Weather Update Dehradun : मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश जताए आसार, मार्च महीने में फिर लौटेगी ठंड

Election Day Weather Update : सीजन में पहली बार देहरादून का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, मतदान के दिन मौसम लगा करवट, कहीं बारिश तो कहीं होगी ओलावृष्टि

Election Day Weather Update

बीते बुधवार (Election Day Weather Update) यानी 17 अप्रैल को पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है जिसमें अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल यानी कल मतदान होना है। मौसम विभाग के द्वारा 19 अप्रैल के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके कारण जनता को मतदान के दिन चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मतदान के दिन मौसम करवट बदल सकता है पहाड़ से लेकर मैदानी लाखों तक दर्द और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं मैदानी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाई चलने की मौसम Election Day Weather Update विभाग के द्वारा चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि दो दिनों से प्रदेश में लोगों को चिलचिलाती गर्मी सता रही है। जिसके बाद आगामी 2 दिन में मौसम परिवर्तन सकता है और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। बढ़ती गर्मी के कारण घरों में कैद हुए लोग | Election Day Weather Update उत्तराखंड में तापमान की बात करें तो मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो वही पछवादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस आ गया है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में सुबह शाम हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और घर में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। Election Day Weather Update उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी की जानकारी देते हुए देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। पछवा दून में तापमान 2 डिग्री अधिक होने के साथ 37 डिग्री सेल्सियस बृहस्पतिवार को तापमान में एक और डिग्री का इजाफा हुआ है। 19 अप्रैल को बारिश की संभावनाएं बन रही है बारिश के बाद तापमान में तकरीबन 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। Election Day Weather Update यह भी पढ़े | कच्ची शराब बेच रही महिला हुई गिरफ्तार, पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब की जब्त

Orange Alert In planes : पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश का दौर हुआ शुरू, 5 जिला में जारी अलर्ट |

Orange Alert In planes

उत्तराखंड (Orange Alert In planes) में शुक्रवार को मौसम में करवट देखने को मिली पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया मौसम विभाग के द्वारा आज और रविवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड देखने को मिल रही है मौसम में आई करवट का असर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक दिख रहा है। मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी की चेतावनी जारी कर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान मौसम विभाग के द्वारा लगाया गया है। Orange Alert In planes 5 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट | Orange Alert In planes उत्तराखंड के मौसम विभाग की ओर से राज्य के पांच जिले रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में 3200 मीटर की ऊंचाई से ज्यादा वाले इलाकों मैं भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही हरिद्वार टिहरी देहरादून और नैनीताल जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Orange Alert In planes यह भी पढ़े | 259 करोड़ में होगा 12 सड़कों का सुधारीकरण, प्रशासन ने दी मंजूरी |

Rain Orange Alert : 3 मार्च तक पूरे राज्य में जारी ऑरेंज अलर्ट, बारिश के चलते सतर्कता बरतने की की गई अपील |

Rain Orange Alert

उत्तराखंड (Rain Orange Alert) में मौसम में फिर बदलाव देखा गया है मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। मौसम विभाग के द्वारा बर्फबारी और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते बरते सतर्कता | Rain Orange Alert बदलते मौसम के चलते सतर्कता बरतने की अपील करते हुए मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने कहा कि शुक्रवार से राज्य में तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में बारिश और आकाशी बिजली चमकने के साथ ही आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में सफर करने वाले सभी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। Rain Orange Alert पूरे उत्तराखंड में 2 मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने कहा कि कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने और 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं जताई है। Rain Orange Alert यह भी पढ़े | शुरू हुई अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, 22 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, जाने कैसे और कहा करें पंजीकरण |

Avalanche Alert In Uttarakhand : 5 जिलों में जारी हिमस्खलन अलर्ट, मैदानी जिलों में खिली चटक धूप |

Avalanche Alert In Uttarakhand

उत्तराखंड (Avalanche Alert In Uttarakhand) में लगातार मौसम बदल रहा है, इसी क्रम में आज भी उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा डीआरडीओ के रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठा के द्वारा राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में हिमस्खलन के चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में आज सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई लेकिन मौसम विभाग के द्वारा आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज गुरुवार से अगले कुछ दिन राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा मैदानी क्षेत्र में चटख धूप खेलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। Avalanche Alert In Uttarakhand डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए आसपास निवास कर रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कहां कैसा है मौसम I Avalanche Alert In Uttarakhand यह भी पढ़े | बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गीता उनियाल का हुआ निधन, 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में किया काम, कैंसर से खुझ रही थी अभिनेत्री |