Weather Update : 17 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Weather Update Till 17 February

उत्तराखंड (Weather Update Till 17 February) में अगले 48 घंटे मौसम में बदलाव देखा जाएगा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तो वही कल पहाड़ की चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा आने वाली 17 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार जताए हैं तो साथ ही आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी जाएगी। Weather Update Till 17 February

बीते कुछ दिनों से दिन में हो रही चटक धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी जिसके बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने लगा था। बादलों की आंख मिचौली के साथ ही हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी थी। देहरादून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के अंदर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। Weather Update Till 17 February

17 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क | Weather Update Till 17 February

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम आंशिक तौर पर बदल सकता है पर्वती क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहने के साथ उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर हल्का पत हो सकता है तो साथ ही अन्य जनपदों में भी कहीं हल्की बारिश हो सकती है। Weather Update Till 17 February

यह भी पढ़े |

किसान आज दिल्ली करेंगे कूच, पुलिस प्रशासन ने की बैरिगेटिंग, पहले आंदोलन से लिया सबक |