Shaila Rani Passes Away : नहीं रही विधायक शैला रानी रावत, कैंसर के चलते हुआ निधन, 2 महीने से मैक्स अस्पताल में चल रहा था इलाज

उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा (Shaila Rani Passes Away) की विधायक शैला रानी रावत का कैंसर के चलते 9 जुलाई 2024 को निधन हो गया। आपको बता दें की बीते 8 सालों से वह कैंसर से लड़ रही थी। देहरादून के मैक्स अस्पताल में विधायक शैला रानी का बीते दो महीने से इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार, 9 जुलाई रात करीब 11:00 बजे विधायक शैला रानी ने मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

2 महीने से मैक्स अस्पताल में चल रहा था इलाज | Shaila Rani Passes Away

देहरादून के मैक्स अस्पताल से पहले विधायक शैला रानी का इलाज दिल्ली के वेदांत अस्पताल में किया जा रहा था। आपको बता दें कि कैंसर के साथ ही विधायक शैला रानी का किडनी से संबंधित बीमारी के चलते भी उपचार किया जा रहा था। Shaila Rani Passes Away

बीते 11 जून को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा से विधायक शैला रानी रावत से मिलकर उनके कुशल मंगल जाना था। शैला रानी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के गडोलिया ग्राम में 7 जनवरी, 1956 को हुआ था। विधायक शैला रानी रावत दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य थी, उन्होंने केदारनाथ का प्रतिनिधित्व करते हुए विधानसभा की सदस्य के रूप में साल 2012 में शपत ग्रहण की थी। Shaila Rani Passes Away

यह भी पढ़ें |

मां को अब प्रार्थनाओं की भी जरूरत , बेटी ऐश्वर्या रावत ने की देवतुल्य जनता से भावुक अपील, विधायक शैला रानी की हालत गंभीर