कहीं येलो तो कही ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां घना कोहरा ढाएगा सितम, बारिश होने के नहीं हैं आसार | Uttarakhand Weather Update

राज्य के कई मैदानी (Uttarakhand Weather Update) इलाकों में आज घना कोहरा छाने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की और से कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पहाड़ों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन सुबह शाम शीत लहर चलने से ठंड बढ़ सकती है।

उधम सिंह नगर में मौसम विज्ञान के द्वारा रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज कलर जारी किया है। तो वही हरिद्वार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह शाम के साथ रात को भी सूखी ठंड सताने लगी है।

राज्य में नहीं बन रहे बारिश के आसार | Uttarakhand Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र की माने ता मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी होने के साथ ही राज्य के किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं बनने की बात कही हैं। आपको बता दे की हरिद्वार में गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़े |

भारतीय प्रधान मंत्री मोदी ने स्नॉर्कलिंग के माध्यम से लक्षद्वीप समूह की मंत्रमुग्ध कर देने वाली समुद्री सुंदरता की खोज की

Leave a Comment