Road Accident In Yamunotri Highway : चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग पर हादसा, 1 की गई जान, परिवार में छाया मातम

गुरुवार (Road Accident In Yamunotri Highway) को यमुनोत्री हाईवे से एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है जहां धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भरभरा कर पत्थर नीचे गिरने की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आपको बता दें कि कल यानी 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है और यात्रा शुरू होने से ठीक 1 दिन पहले यात्रा मार्ग पर यह हादसा हुआ है।

पहाड़ी से पत्थर गिरने का यह हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है जिसमें जान गंवाने वाले की पहचान विजयपाल पवार उम्र 60 साल के रूप में हुई है। हादसे के दौरान विजयपाल पावर परिजनों के साथ कार में स्वर्णकार नौगांव में स्थित अपनी आभूषणों की दुकान खोलने के लिए जा रहा था इसी दौरान धरासू बैंड के पास से यमुनोत्री हाइवे पर आए पत्थर हटाने के लिए वह अपनी गाड़ी से बाहर निकले, इसी दौरान पहाड़ी से भारभरा कर एक भारी पत्थर उनके ऊपर आ गिरा। Road Accident In Yamunotri Highway

परिवार में छाया मातम | Road Accident In Yamunotri Highway

पहाड़ी से पत्थर गिरने से विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस के द्वारा व्यक्ति को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। Road Accident In Yamunotri Highway

यह भी पढ़े |

हरिद्वार नारसन बॉर्डर पर हुआ बड़ा हादसा, पुलिस चौकी में पलटी वोल्वो बस, होमगार्ड समेत 6 यात्री घायल, ड्राइवर फरार