CM Dhami Update: 3 राज्यों में उत्तराखंड के नेता भरेंगे चुनावी दम, प्रचार– प्रसार को करेंगे तेज़

उत्तराखंड में चुनाव खत्म (CM Dhami Update) होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नई दिल्ली और गाजियाबाद में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करने के लिए सम्मिलित हुए।

सीएम धामी ने संभाला प्रचार का मोर्चा (CM Dhami Update)

उत्तराखंड राज्य के पहले चरण की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा– कांग्रेस के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार कार्य में लग गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाल लिया है। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे।


उत्तराखंड राज्य में कम मतदान के बाद भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर मतदान को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। मगर वहीं दूसरी ओर बड़े नेता अलग राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली और गाजियाबाद में अलग कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

दार्जिलिंग लोक सभा सीट को संबोधित करेंगे सतपाल महाराज (CM Dhami Update)

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट में चुनावी रैली को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री महाराज सतपाल महाराज दूसरे राज्यों में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी के साथ जल्द ही मंत्री और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी हिमाचल और उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए जाएंगे।

कांग्रेस के नेता भी जाएंगे प्रचार करने (CM Dhami Update)

आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन का कहना है कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। वहां वह 25 अप्रैल से कुरुक्षेत्र में पार्टी के लिए काम करेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य समेत दूसरे नेता भी राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

रविवार को 1 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

Leave a Comment