Gaon Chalo Abhiyan : लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का नया दांव, 9 से 11 फरवरी चलेगा “गांव चलो अभियान” |

Gaon Chalo Abhiyan

उत्तराखंड (Gaon Chalo Abhiyan) में भाजपा सरकार के द्वारा गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी को जिम्मेदारी दे दी है। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी़ गांव और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे। गांव चलो अभियान (Gaon Chalo Abhiyan) के बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 भूतों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। Gaon Chalo Abhiyan बीजेपी के वरिष्ट अधिकारी और पदाधिकारी योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे। साथ ही सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता जनता के सामने आ रही समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। जाने कौन नेता किस गांव में करेगा प्रवास | Gaon Chalo Abhiyan आपको बता दे की राज्य में बीजेपी के द्वारा कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए हैं। यह भी पढ़े | 2025 में महा कुंभ का आयोजन होने जा रहा प्रयागराज में , जाने क्या होने वाला है अहम | Maha kumbh Mela 2025