NH Blocks Due To Landslide : भूस्खलन के चलते बंद हुआ बद्रीनाथ–ऋषिकेश हाईवे, 6 घंटे लगा लंबाजाम

उत्तराखंड में की मानसून में हो रही बारिश (NH Blocks Due To Landslide ) में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बद्रीनाथ ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर शिवपुरी से कौड़ियाल के बीच मलबा आने से नेशनल हाईवे बंद हो गया। इसकी वजह से लगभग 6 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जाम के दौरान जम के दौरान एक एंबुलेंस भी लंबे समय तक फ ंसी रही।

6 घंटे तक लंबे जाम में फंसने के कारण कई लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी समय पर नहीं पहुंच पा रही है। इसके कारण घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही और सड़कों की दोनों और जाम लग रहा।

भूस्खलन के चलते बंद हुआ बद्रीनाथ–ऋषिकेश हाईवे | NH Blocks Due To Landslide

जिस पर राजमार्ग के अधिशासी अभियंता तजुब कंबोज का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस दौरान उन्होंने मानसून में यात्रियों से यात्रा करते समय धीमी गति से वाहन चलाने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। NH Blocks Due To Landslide

यह भी पढ़े |

बारिश से पहाड़ों में हाहाकार, NH534 मलवे के कारण बंद, जेसीबी की मदद से हाईवे खोलने की जारी कवायत