Landslides in Uttarakhand: मसूरी- लंढौर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, राष्ट्रिय राजमार्ग पर फसे कई श्रद्धालु…….

देहरादून के मसूरी- लंढौर मार्ग पर सुबह भूस्खलन (Landslides in Uttarakhand) की खबर सामने आई। उत्तराखंड के कई राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री फसे।

मसूरी- लंढौर मार्ग पर भूस्खलन (Landslides in Uttarakhand)

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आज सुबह देहरादून के मसूरी- लंढौर मार्ग पर भूस्खलन हुआ। मार्ग पर भारी पुस्ता गिरने से एक आवासीय मकान भी खतरे में आ गया है।
आपको बता दे सोमवार रात भारी बारिश होने के कारण थराली में भी कई सड़के बंद हो गई। साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सैकड़ो यात्री फंसे हुए हैं।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी (Landslides in Uttarakhand)

सभी जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली और पानी की सप्लाई भी कुछ क्षेत्रों में ठप है। जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर और अल्मोड़ा जाने वाले सभी यात्री परेशान हैं। यमुनोत्री धाम के साथ यमुना घाटी में पूरी रात के बाद सुबह बारिश होनी बंद हुई।
आपको बता दे यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला फूलचट्टी जानकी चट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में मोटर मार्ग तीसरे दिन भी बंद है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Landslides in Uttarakhand

यह भी पढ़ें

हरीद्वार में मिला 1 पुलिस कॉन्स्टेबल का अर्धनग्न शव, चारों तरफ सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच…..

Leave a Comment