Haldwani Incidents Rises: 1 विधवा महिला से दुष्कर्म की बड़ी खबर, गिरफ्तारी न होने पर भाजपा नेताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया…..

Haldwani Incidents Rises: नैनीताल से एक महिला दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आ रहा है। एक विधवा से दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए भाजपा द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।

हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद | Haldwani Incidents Rises

आपको बता दे महिलाओं के साथ लगातार हो रही घटनाओं के चलते हल्द्वानी उत्तराखंड में सबसे ज्यादा ऊपर आ रहा है। हल्द्वानी में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं और अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं।
नैनीताल के दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं दूसरी ओर उसकी गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आ रहे हैं।

सभी नेताओं द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग | Haldwani Incidents Rises

कल रात भाजपा नेता और नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा लाल कुआं में मशाल जुलूस निकालते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। आपको बता दे भाजपा के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप है जिसे पुलिस द्वारा दर्ज भी कर लिया गया है मगर रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

साथ ही भरत नेगी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तत्परता दिखाते हुए डेयरी फेडरेशन प्रशासन से हटा दिया है ऐसे में अब मुकेश बोरा को नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफे की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर प्रदर्शन कर पुलिस से मांग की जा रही है कि वह दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाए।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं | Haldwani Incidents Rises

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश बोरा को पार्टी का कार्यकर्ता नहीं मान रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने अब मुकेश बोरा के खिलाफ मोर्चा उठा दिया है इसके बाद लाल कुआं में सभी मशाल जुलूस निकालकर गिरफ्तारी की मांग की।
बड़ी बात तो यह है कि नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर विधवा महिला द्वारा नौकरी परमानेंट करने के नाम पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है।

यह मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है मगर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई जिस पर सभी लोग अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। Haldwani Incidents Rises

यह भी पढ़े |

जोगीवाला चौक पर लोगों ने किया प्रदर्शन, यातायात बाधित, कट बंद होने से हैं नाराज़

चमोली छेड़छाड़ मामले का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, बिजनौर से आरोपी की हुई धरपकड़

Leave a Comment