Congress Board Meeting Today: उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक आज, 20 कांग्रेस विधायक होंगे शामिल, प्रभारी शैलजा कुमारी की……

Congress Board Meeting Today: बीते उपचुनाव के नतीजे में कांग्रेस को मिली जीत के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। दिल्ली हाई कमान में लगातार बैठकों का दौर जारी है। आज दिल्ली में कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक आयोजित होने जा रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राजनीति के मद्देनजर यह बैठक बहुत ही अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

20 कांग्रेस विधायक होंगे शामिल | Congress Board Meeting Today

उत्तराखंड में आगामी अक्टूबर महीने में निकाय चुनाव आयोजित होने हैं। इसके साथ ही केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक शाम 4:00 बजे प्रभारी शैलजा कुमारी के अध्यक्षता में होगी। उत्तराखंड कांग्रेस के 20 विधायक दिल्ली में आयोजित हो रही कांग्रेस विधायक मंडल बैठक में शामिल होंगे।

उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक आज | Congress Board Meeting Today

माना जा रहा है कि आज दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक में केदारनाथ उप चुनाव, नगर निकाय चुनाव और आगामी सत्र मुख्य मुद्दा रहेंगे। आज होने वाली बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि आज होने वाली बैठक को लेकर कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक बदलाव देखने को मिल सकता है साथ ही उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के अंदर बड़ा बदलाव भी होने की संभावना है।

सितंबर में उत्तराखंड आ सकते है कांग्रेस हाईकमान के 2 बड़े नेता | Congress Board Meeting Today

आपको बता दें की उत्तराखंड में होने जा रहे आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी सितंबर में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के दौरे को लेकर उत्तराखंड की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखकर जानकारी दी है। राहुल गांधी के द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार 15 से 20 सितंबर के बीच वह उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी देश भर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत सितंबर महीने में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड आएंगे। Congress Board Meeting Today

यह भी पढ़े |

प्रेस वार्ता के लिए PCC ने अनुमति लेना हुआ अनिवार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किए आदेश

बीते 3 साल से लगातार हार का चलेगा पता, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बैठक का आज आखिरी दिन

उपचुनाव की तैयारियां तेज़, कांग्रेस ने जारी किए 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम

Leave a Comment