Nagar Nikay Chunav 2024: देहरादून में नगर निकाय चुनाव होंगे मानसून के बाद, 15 सितंबर से अक्टूबर तक संपन्न कराए जाएंगे चुनाव

देहरादून में नगर निकाय चुनाव मानसून के बाद किए जाएंगे। लंबे समय (Nagar Nikay Chunav 2024) से चल रही निकाय चुनाव की तैयारी।

करीब 7 महीने से चल रही चुनाव की तैयारी (Nagar Nikay Chunav 2024)

उत्तराखंड राज्य के देहरादून शहर में नगर निकाय चुनाव की तैयारी कई महीनों से चल रही है। अब निकाय चुनाव मानसून के बाद किए जाएंगे इसके लिए सरकार तैयारी में जुट गई है। आपको बता दें इसी महीने हाई कोर्ट ने निकाय चुनाव की टाइमलाइन देनी है जिसके चलते मानसून अवधि में आरक्षण संबंधी सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। राज्य में 99 नगर निकायों में चुनाव किए जाएंगे जिसके लिए लगभग 7 महीने से इन निकायों में प्रशासक तैनात किए गए हैं।

मानसून सीजन के कारण टाला जा रहा चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2024)

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में चुनाव में देरी को लेकर मामला भी चल रहा है, जिसके बाद सरकार को नगर निकाय चुनाव की टाइमलाइन जमा करनी होगी। उत्तराखंड राज्य में आजकल मानसून चुनाव में देरी का कारण बन रहा है। जगह-जगह रास्ते बंद और सड़के खराब होने के कारण बहुत सा नुकसान हो रहा है इसके बाद ही अब निकाय चुनाव करना सही होगा।
निकाय चुनाव में सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का मताधिकार करना चाहती है, जिसके लिए रास्तों और मौसम का ठीक होना जरूरी है। मानसून के चलते सरकार ने 15 सितंबर के बाद नगर निकाय चुनाव करने का फैसला लिया है। चुनाव की टाइमलाइन भी सरकार हाई कोर्ट में जमा करने जा रही है।

राज्य के तीन निकायों में नहीं होंगे चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2024)

इसी बीच निकायों में आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में भी बदलाव लाया गया है। बदलाव के चलते नियमावली भी तैयार की गई है जो जल्द ही लागू कर दी जाएगी। नियमावली के हिसाब से सभी जिला अधिकारियों के स्तर से आरक्षण लागू करने की अधिसूचना जारी करते हुए सुझाव मांगे जाएंगे और साथ ही सुझावों के बाद अंतिम अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगी।

आपको बता दे विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया मानसून सीजन में ही पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे 15 सितंबर से अक्टूबर तक चुनाव सही तरह से संपन्न कराए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर राज्य के तीन निकाय ऐसे भी हैं जहां हिमाच्छादित क्षेत्र होने की वजह से चुनाव ही नहीं होते हैं। जानकारी के अनुसार चमोली जिले में नगर पंचायत बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले में नगर पंचायत केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत गंगोत्री में इस बार भी चुनाव नहीं किए जाएंगे। इन जगहों पर हर साल तीनों धामों में लाखों श्रद्धालु आते हैं जिसमें यह निकाय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित किए जाते हैं। Nagar Nikay Chunav 2024

यह भी पढ़ें

4 लाख का कर्ज चुकाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से किया संपर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment