Tehri Soldier Martyred In Manipur: मणिपुर में उत्तराखंड के 1 जवान हुए शहीद, परिवार में छाया मातम, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Tehri Soldier Martyred In Manipur: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी के एक जवान मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए हैं। मणिपुर में एक अभियान में सेना के जवान हजारी सिंह देवप्रयाग के रहने वाले थे, जो शहीद हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने हजारी सिंह के बलिदान पर दुख जताया है।

परिवार में छाया मातम | Tehri Soldier Martyred In Manipur

मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी जवान हजारी सिंह शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज उनका पार्थिव शव उनके गांव पहुंचेगा, जिनका 12:00 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से ही शहीद जवान के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि | Tehri Soldier Martyred In Manipur

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान हजारी सिंह के बलिदान पर दुख जाता है I उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देव प्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” Tehri Soldier Martyred In Manipur

यह भी पढ़ें |

 शहीद हुए उत्तराखंड के 1 और जवान, राज्य में छाई शोक की लहर

डोडा में शहीद हुआ राज्य का 1 और सपूत, सीएम धामी ने जताया शोक

Leave a Comment