Nikay Chunav in Uttarakhand: नगर निकाय चुनाव अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होना तय, 15 सितंबर तक भेजा जाएगा पत्र……

Nikay Chunav in Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य में निकाय चुनाव अक्टूबर महीने के आखिरी (Nikay Chunav in Uttarakhand) हफ्ते में किए जाएंगे। सरकार द्वारा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। निकाय चुनाव की खूब तैयारियां (Nikay Chunav in Uttarakhand) कई महीनों से निकाय चुनाव की तैयारी चली आ रही हैं। आखिरकार राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों के चुनाव अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में किया जाना तय किया गया है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर तक औपचारिकताएं पूरी कर राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भी भेजा जाएगा।सरकार द्वारा इस टाइमलाइन के अनुसार सभी तैयारियों में तेजी कर दी गई है। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले को नगर निगम बनाने की कोशिशें भी तेज कर दी गई। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा होंगे नगर निगम में शामिल (Nikay Chunav in Uttarakhand) आपको बता दें राज्य में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत का कार्यकाल पिछले साल 2 दिसंबर को ही पूरा हो गया था। जून में चुनाव न होने के कारण सरकार द्वारा तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार द्वारा अंतिम टाइमलाइन कर दी गई है। फिलहाल 15 सितंबर तक ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली आदि का काम पूरा किया जाएगा। चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का काम भी पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। साथ ही राज्य में दो और नगर निगम बनने के बाद नगर निगम की संख्या 11 हो जाएगी। इनमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा शामिल होंगे। अब नगर पालिका की संख्या 41 और नगर पंचायत की संख्या 50 होगी। Nikay Chunav in Uttarakhand यह भी पढ़ें उफनते नाले ने ली 1 जान, तेज बहाव में बहा मैक्स वाहन, रेस्क्यू जारी

Nagar Nikay Chunav 2024: देहरादून में नगर निकाय चुनाव होंगे मानसून के बाद, 15 सितंबर से अक्टूबर तक संपन्न कराए जाएंगे चुनाव

Nagar Nikay Chunav 2024

देहरादून में नगर निकाय चुनाव मानसून के बाद किए जाएंगे। लंबे समय (Nagar Nikay Chunav 2024) से चल रही निकाय चुनाव की तैयारी। करीब 7 महीने से चल रही चुनाव की तैयारी (Nagar Nikay Chunav 2024) उत्तराखंड राज्य के देहरादून शहर में नगर निकाय चुनाव की तैयारी कई महीनों से चल रही है। अब निकाय चुनाव मानसून के बाद किए जाएंगे इसके लिए सरकार तैयारी में जुट गई है। आपको बता दें इसी महीने हाई कोर्ट ने निकाय चुनाव की टाइमलाइन देनी है जिसके चलते मानसून अवधि में आरक्षण संबंधी सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। राज्य में 99 नगर निकायों में चुनाव किए जाएंगे जिसके लिए लगभग 7 महीने से इन निकायों में प्रशासक तैनात किए गए हैं। मानसून सीजन के कारण टाला जा रहा चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2024) जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में चुनाव में देरी को लेकर मामला भी चल रहा है, जिसके बाद सरकार को नगर निकाय चुनाव की टाइमलाइन जमा करनी होगी। उत्तराखंड राज्य में आजकल मानसून चुनाव में देरी का कारण बन रहा है। जगह-जगह रास्ते बंद और सड़के खराब होने के कारण बहुत सा नुकसान हो रहा है इसके बाद ही अब निकाय चुनाव करना सही होगा।निकाय चुनाव में सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का मताधिकार करना चाहती है, जिसके लिए रास्तों और मौसम का ठीक होना जरूरी है। मानसून के चलते सरकार ने 15 सितंबर के बाद नगर निकाय चुनाव करने का फैसला लिया है। चुनाव की टाइमलाइन भी सरकार हाई कोर्ट में जमा करने जा रही है। राज्य के तीन निकायों में नहीं होंगे चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2024) इसी बीच निकायों में आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में भी बदलाव लाया गया है। बदलाव के चलते नियमावली भी तैयार की गई है जो जल्द ही लागू कर दी जाएगी। नियमावली के हिसाब से सभी जिला अधिकारियों के स्तर से आरक्षण लागू करने की अधिसूचना जारी करते हुए सुझाव मांगे जाएंगे और साथ ही सुझावों के बाद अंतिम अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगी। आपको बता दे विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया मानसून सीजन में ही पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे 15 सितंबर से अक्टूबर तक चुनाव सही तरह से संपन्न कराए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर राज्य के तीन निकाय ऐसे भी हैं जहां हिमाच्छादित क्षेत्र होने की वजह से चुनाव ही नहीं होते हैं। जानकारी के अनुसार चमोली जिले में नगर पंचायत बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले में नगर पंचायत केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत गंगोत्री में इस बार भी चुनाव नहीं किए जाएंगे। इन जगहों पर हर साल तीनों धामों में लाखों श्रद्धालु आते हैं जिसमें यह निकाय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित किए जाते हैं। Nagar Nikay Chunav 2024 यह भी पढ़ें 4 लाख का कर्ज चुकाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से किया संपर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Time Voting in Mana Village: अब नीति- माणा गांव में पहुंचेगी ईवीएम सेवा, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे बद्रीविशाल

1st Time Voting in Mana Village

आज उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बद्रीनाथ धाम दर्शन (1st Time Voting in Mana Village) करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद उन्होंने देश के पहले गांव माणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से संपर्क किया। कैबिनेट मंत्री ने किया ग्रामीणों से संपर्क (1st Time Voting in Mana Village) आपको बता दे माणा गांव देश का सबसे पहला गांव है जहां भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांव में रहते हैं। मतदान दूर होने के वजह से गांव के कई लोग मतदान देने नहीं जा पाए थे, जिसके चलते अब पहली बार गांव में ईवीएम की सुविधा पहुंचाई जाएगी। माणा में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीण अब अपने पैतृक गांव में ही मतदान कर सकेंगे।कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने के बाद माणा गांव पहुंचे और वहां उन्होंने गांव के लोगों से संपर्क साधा। ग्रामीणों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। नीति- माणा गांव में मतदाताओं में दिखा उत्साह (1st Time Voting in Mana Village) जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा माणा गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन को पोलिंग बूथ बनाया गया है। आजकल विद्यालय में मरम्मत का काम चल रहा है। आपको बता दें माणा गांव के अलावा नीति घाटी के भोटिया जनजाति के ग्रामीण भी पहली बार अपने पैतृक गांव के मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे।इस समय नीति घाटी और माणा में 3,884 मतदाता हैं जो की मतदान करेंगे। माणा गांव के ग्रामीण जिले के घिंघराण गांव में निवास करते हैं और नीति घाटी के ग्रामीण नंदप्रयाग, तेफना, देवलीबगड़, बिरही और अन्य गांव में रहते हैं। 1st Time Voting in Mana Village यह भी पढ़ें अवैध खनन को रोकने के लिए धामी सरकार की नई पहल, बनाए जाएंगे 40 चेक गेट, जाने क्या है पूरा प्लान

Uttarakhand By– election Update: मंगलौर में होगी भाजपा बसपा आमने-सामने, 13 स्टार प्रचारकों की सूची बसपा द्वारा जारी

Uttarakhand By– election Update

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा उपचुनाव के लिए जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती (Uttarakhand By– election Update) प्रचार करने आएंगी। बसपा द्वारा 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। मायावती करेंगी मंगलौर में प्रचार (Uttarakhand By– election Update) आपको बता दे की मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती प्रचार करने आएंगी। बसपा द्वारा 13 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती के साथ आकाश आनंद और कुछ लोग पार्टी के लिए प्रचार करने आएंगे। मंगलौर प्रचार के लिए भाजपा बसपा की पूरी तैयारी (Uttarakhand By– election Update) मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की तरफ से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के बेटे उबेदुररहमान को टिकट दिया है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। आपको बता दें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा सूची जारी की गई है। Uttarakhand By– election Update यह भी पढ़ें अब टाटा समूह बनाएगा उधम सिंह नगर में इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 10,000 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Nikay Chunav 2024: मतदाताओं की सूची 5 से 7% तक बढ़ी, देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश की सामने आई रिपोर्ट

Nikay Chunav 2024

निकाय चुनाव की मतदाता सूची में इस बार मतदाता बढ़ने (Nikay Chunav 2024) की खबरें सामने आ रही है। देहरादून जिले के देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में भी करीब 5 फीसदी मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सूची पुनरीक्षण के आदेश (Nikay Chunav 2024) आपको बता दें कि निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं के नाम हटाने या नए मतदाता शामिल न किए जाने के आरोप लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के निर्देश दिए हैं।वहीं दूसरी ओर मतदाता बढ़ने की खबरें सामने आ रही है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आने पर निकायों में मतदाताओं की संख्या में 5 से 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने देहरादून जिले की यह रिपोर्ट कुछ कमियों के कारण फिलहाल लौटा दी है। जानिए क्या हो सकता है मतदाताओं के बढ़ने का कारण (Nikay Chunav 2024) आपको बता दें निर्वाचन आयोग के उपायुक्त ने बताया की निश्चित तौर पर मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसका एक बड़ा कारण हो सकता है मतदाताओं को लोकसभा- विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम होने से संतुष्टि मिलना। इसमें से कई ऐसे मतदाता हैं जिनको जानकारी नहीं होती की नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची अलग से बनाई जाती है।  Nikay Chunav 2024 यह भी पढ़ें प्रोफेसर राकेश कुमार ढोडी को बनाया गया एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का नया कुल सचिव

BJP Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में तीसरी बार जीती भाजपा , पूरी 5 सीटों पर हुई बहुमत से जीत

BJP Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के एकजुट नेतृत्व (BJP Uttarakhand) की वजह से भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से 5 – 0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो गई है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने हासिल की जीत (BJP Uttarakhand) आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 की काउंटिंग में भाजपा सरकार ने पांचों सीटों पर बहुमत के साथ जीत हासिल की है। जिस वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपने कुशल रणनीति और चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। उत्तराखंड में तीसरी बार फिर कमल खिला है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व ने निभाई अहम भूमिका (BJP Uttarakhand) उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार–प्रसार में जान झोंक दी थी। जिसकी वजह से उत्तराखंड में बीजेपी सभी सीटों पर कमल खिला पाई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता का विश्वास हासिल करने और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। BJP Uttarakhand यह भी पढ़ें लोक सभा चुनाव 2024 की काउंटिंग को लेकर सेंसेक्स में 6000 अंक से अधिक की गिरावट, इंडिया गठबंधन में अब तक 200 सीट की बढ़त

Exit Poll Affects on Sensex : सेंसेक्स पर दिखा एक्जिट पोल का असर, 2 हजार से ज्यादा अंक पर खुला निफ्टी

Exit Poll Affects on Sensex

लोकसभा (Exit Poll Affects on Sensex) चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद सब की नजर एग्जिट पोल पर टिकी हुई है आपको बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे की घोषणा की जाएगी। एग्जिट पोल पर न केवल नेताओं के भविष्य टिके हुए है है बल्कि सेंसेक्स पर भी असर डाल रहा है। 2 हजार से ज्यादा अंक पर खुला निफ्टी | Exit Poll Affects on Sensex आपको बता दें कि बीएससी का सेंसेक्स सोमवार को 2,082.17 अंक चढ़कर 76,043.48 के रिकॉर्ड स्तर और एनएसआई निफ़्टी 628.60 अंक चढ़कर 23,159 पर खुला। एग्जिट पोल और डीजीपी के आंकड़े जारी होने के बाद ही है पहले कारोबारी सत्र है आपको बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए के 350 से 400 सीटें और इंडि गठबंधन के 125 से 140 सीटें जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है।Exit Poll Affects on Sensex आपको बता दे की पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में पूरा हुआ पहले चरण 66.14%दूसरे चरण 66.71तीसरे चरण 65 .68चौथे चरण 69.16पांचवे चरण 62.20छठे चरण 63.37 %सातवा चरण 58.34 यह भी पढ़े | NDA Vs INDI Alliance : 400 बनाम 300 पार की लड़ाई, किसकी बनेगी सरकार, देखते हैं आंकड़ों का खेल, 7वें चरण का मतदान जारी

Exit Polls 2024 Update : NDA रचने जा रही इतिहास, एक्जिट पोल के अनुसार इस बार होगी 400 पार, जाने कैसा रहा चुनाव का प्रतिशत

Exit Polls 2024 Update

पूरे देश (Exit Polls 2024 Update) में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में पूरा हुआ जिसमें पहले चरण में पूरे देश भर में 66.14% मतदान रिकॉर्ड किए गए तो वहीं दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान पूरा हुआ। तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत में कमी देखी गई और मतदान घटकर 65 .68 प्रतिशत ही हुआ। तो वही मतदान के चौथे चरण में मतदान में फिर बढ़ोतरी देखी गई और मतदान 69.16 प्रतिशत हुए। पांचवे चरण में पूरे देश में मतदान प्रतिशत 62.20 प्रतिशत दर्ज किया गया। छठे चरण में मतदान का आंकड़ा 63.37 % ही रहा तो वही आखिरी चरण में यह आंकड़ा 58.34 प्रतिशत अंकI गया। आपको बता दे की वर्ष 2024 में लोक सभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुए थे जो की सात चरणों में आयोजित कराए जाने के बाद 1 जून को समाप्त हुए। एक्जिट पोल आने के बाद टोल टैक्स में इजाफा | Exit Polls 2024 Update 3 जून को एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद NHAI ने देश भर में टोल टैक्स को 3 से 5% बढ़ा दिया है यह बदलाव 3 जून से लागू किया गया है। आपको बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले 3 जून को एग्जिट पोल जनता के सामने आया है जिसके अनुसार एनडीए कई सीटों से आगे नजर आ रही है। एक्जिट पोल के अनुसार इस बार होगी 400 पार | Exit Polls 2024 Update शनिवार की शाम आए एग्जिट पोल के नतीजे के अनुसार एनडीए 543 सीटों में से 350 सिम हासिल कर जीत हासिल करने जा रही है। तीन एग्जिट पोल ने तो यह भी दावा किया है कि एनडीए 400 सीट हासिल कर इतिहास रच सकता है। Exit Polls 2024 Update एक्जिट पोल से जीडी ताज़ा खबरों के लिए बने रहे theindiainsights के साथ यह भी पढ़े | 2024 के एग्जिट पोल ने दी भाजपा को तीसरी बार क्लीन स्वीप, 350 से ज्यादा सीट मिलने का अनुमान Lok Sabha Election 2024 Results: Easy Steps to Check on ECI Website

Uttarakhand Exit Poll Result: 2024 के एग्जिट पोल ने दी भाजपा को तीसरी बार क्लीन स्वीप, 350 से ज्यादा सीट मिलने का अनुमान

Uttarakhand Exit Poll Result

एग्जिट पोल 2024 में बीजेपी ने उत्तराखंड में किया (Uttarakhand Exit Poll Result) तीसरी बार क्लीन स्वीप, एक बार फिर कांग्रेस बताई जा रही आंकड़ों में पीछे। बहुमत से सरकार बनाना तय – Exit Poll (Uttarakhand Exit Poll Result) लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के बाद चुनावी शोरगुल थम सा गया है। वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। आपको बता दे की बहुत सी चुनावी एजेंसियों और न्यूज़ चैनल के एग्जिट पोल में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों में बीजेपी का आंकड़ा ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।19 अप्रैल को उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों में मतदान किया गया था। जिसमें हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल- उधम सिंह नगर सीट पर मतदान हुआ। इस बार सूबे में 57.24 फ़ीसदी मतदान किया गया। जानिए न्यूज़ एजेंसी के एग्जिट पोल का परिणाम (Uttarakhand Exit Poll Result) उत्तराखंड के लिए CNN-News18 का एग्जिट पोलबीजेपी- 5कांग्रेस- 0 उत्तराखंड के लिए न्यूज 24-टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोलबीजेपी- 5 (± 1 सीट)कांग्रेस- 0 (± 1 सीट) उत्तराखंड के लिए टाइम्स नाउ का एग्जिट पोलबीजेपी- 5कांग्रेस- 0 2019 के मुकाबले हुआ कम मतदान ……….. मगर मुख्यमंत्री धामी दिखे आश्वस्त (Uttarakhand Exit Poll Result) जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट देखी गई, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा 75% मतदान का लक्ष्य रखा गया था, मगर सिर्फ 57.24 प्रतिशत मतदान ही हो सका। Uttarakhand Exit Poll Result यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री धामी ने आज बद्रीनाथ धाम पहुंच कर लिया जाएगा, कैंची धाम मंदिर मेले की तैयारी की भी करेंगे समीक्षा

Municipal Elections 2024: राज्य के 102 में से 9 नगर निकायों में नहीं होंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारीयां

Municipal Elections 2024

उत्तराखंड राज्य में नगर निकायों (Municipal Elections 2024) की कुल संख्या 102 है जिनमें से 93 ही में ही चुनाव होगा। इनमें से 9 निकाय ऐसे हैं जहां फिलहाल चुनाव नहीं किया जाएगा। राज्य के 9 नगर निकायों में नहीं किए जाएंगे चुनाव (Municipal Elections 2024) राज्य निर्वाचन आयोग आजकल नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा है। इसमें 102 निकायों में से 9 निकाय ऐसे हैं जो अभी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। दो निकायों की देरी तो पहले से चल रही है मगर अब कर निकायों में सीमा निर्धारित न होने की वजह से चुनाव कुछ अटक से गए हैं। आपको बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 93 निकायों में चुनाव की तैयारी और तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार राज्य के तीन निकाय ऐसे भी हैं जहां बर्फबारी क्षेत्र होने की वजह से निकाय चुनाव होते ही नहीं है। इसमें चमोली जिले में नगर पंचायत बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले में नगर पंचायत केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत गंगोत्री में इस बार भी चुनाव नहीं किए जाएंगे। जानिए निर्वाचन आयोग का कहना (Municipal Elections 2024) नगर निगम रुड़की और नगर पालिका परिषद बाजपुर में पूर्व में सीमा निर्धारित संबंधी विवाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद देरी से चुनाव हुआ था। इसके बाद दूसरे निकायों के चुनाव के समय भी नगर निगम रुड़की का कार्यकाल बचा है। आपको बता दे कि निर्वाचन आयोग का कहना है कि यहां कार्यकाल पूरा न होने से फिलहाल निकाय चुनाव नहीं हो सकते हैं। इसी के साथ अभी नगर पालिका हरबर्टपुर नगर पालिका नरेंद्र नगर और नगर पंचायत कीर्ति नगर में भी अभी तक सीमा निर्धारित नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से यहां भी निर्वाचन आयोग अभी चुनाव नहीं कर पाएगा। Municipal Elections 2024 यह भी पढ़ें अपर पुलिस महानिदेशक ने की चार धाम यात्रा के संबंध में बैठक, सभी को दिए गए व्यवस्था से जुड़े निर्देश