Delhi : Vidhan Sabha 5 दिवसीय मानसून सत्र की तैयारियां तेज, दिल्ली के भविष्य और जनता कल्याण पर होगी चर्चा..

5 days monsoon session of Vidhan Sabha intensify : दिल्ली विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किये जा रहे है। जिसके चलते प्रशंसनिक और राजनीतिक तैयारियां तेज हो गई है। विकास कार्यों को गति देने और नीतिगत मामलों पर मोहर लगाने के लिए CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में संपन्न हुई एक उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक में लिया गया है। वहीं बैठक के दौरान कई वरिष्ठ मंत्री और मुख्य अधिकारी भी मौजूद थे।

दिल्ली के भविष्य और जनता कल्याण पर चर्चा

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सत्र दिल्ली के भविष्य और जनता के कल्याण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सत्र के दौरान दिल्ली के चहुंमुखी विकास बुनियादी ढांचे और तमाम जनोंपयोगी योजनाओं से जुड़े गंभीर और सार्थक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनहित सर्वोपरि मूल मंत्र के साथ काम कर रही है सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए हर संभव आवश्यक कदम उठाने और उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पांच दिवसीय मानसून सत्र

7 अगस्त से शुरू होने वाले इस पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस और महत्वपूर्ण फैसले देखने को मिल सकते हैं। महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसमें सुधार पर विशेष जोर दिया जाएगा।साथ ही राजधानी से जुड़े प्रशंसनिक पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सदन की पटल पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलने के लिए जनता की आवाज को सदन में मजबूती से उठने के लिए सरकार सभी पक्षों से उम्मीद करती है कि वह सकारात्मक सहयोग दें। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Srishti
Srishti