77th Republic Day, CM Dhami Hoisted Flag: आज गणतंत्र दिवस के 77वें समारोह के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।
आपको बता दें, इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास को लेकर हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही है।
भाजपा कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के साथ बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की बात कही। इस समारोह में अलग-अलग विभागों की झांकियां भी निकल गई।
