पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरुआत, गांधी जयंती तक चलेगा अभियान…

PM Modi Birthday Sparks Cleanliness Drive In Dehradun : 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा ने धूमधाम से उत्सव मनाया। इसी अवसर पर पार्टी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का संकल्प लिया है।

देहरादून के गांधी पार्क से इस अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल के साथ कई वरिष्ट अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी ने नगर निगम कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सदैव यह संकल्प रहा है कि भारत स्वच्छ और स्वस्थ बने। उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता अभियान चलाएगी।

Aarti Rawat
Aarti Rawat