Rain and Fog Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदले नजर आए। राजधानी देहरादून में सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर छाई रही जिसका असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा शनिवार को कोहरे के चलते देहरादून हवाई अड्डे पर सुबह 10:00 बजे तक कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई जबकि एयरपोर्ट पर सुबह करीब 7:30 से फ्लाइट का आवागमन शुरू हो जाता है।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देहरादून हवाई अड्डे पर सुबह दिल्ली, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, जयपुर और मुंबई की फ्लाइट 10:00 बजे तक पहुंचनी थी। लेकिन शनिवार को कोहरे के चलते अहमदाबाद की फ्लाइट जो सुबह 7:55 पर हवाई अड्डे पर पहुंचती थी, वह हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते लैंड नहीं हो पाई।
आपको बता दे की मौसम विभाग के द्वारा शनिवार 20 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी को लेकर जानकारी दी गई थी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से ठंड बढ़ा दी है तो वही पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है जबकि 6 जिलों में कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी मौसम खराब है।
