मौसम ने ली करवट, बारिश और बर्फबारी से बड़ी ठिठुरन, ऑरेंज अलर्ट जारी…

Weather Takes U-turn, Rain & Snowfall Alert : उत्तराखंड में लंबे समय के बाद आज मौसम में बदलाव देखने को मिला शुक्रवार सुबह लोग बारिश और बर्फबारी के बीच उठे मौसम ने करवट ली और देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश के दौर जारी रहे तो वही न इसलिए इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है वहीं क्षेत्र में बर्फबारी ने ठंड को बढ़ा दिया है चार धाम के साथ ही मसूरी चकराता और धनोल्टी जैसे इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है।

उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही हर्षिल और खरसाली क्षेत्र में हल्के से मध्य बर्फबारी हो रही है मौसम विभाग की माने तो 28 जनवरी तक राज्य भर में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। जिसको लेकर विभाग के द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य जिलों में ओलावृष्टि बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं मौसम में आए करवट के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ता गया है बर्फबारी देखते ही पर्यटक बड़ी मात्राओं में पहाड़ी क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं।

Srishti
Srishti