उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, होमगार्ड वर्दी घोटाले में DIG सस्पेंड…

Uttarakhand Govt Suspends DIG Over Uniform Scam : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करप्शन पर एक और बड़ा वार करते हुए होमगार्ड वर्दी घोटाले में आरोपी पाए जाने पर डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की पूरी जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठन करने के भी निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें, कि मामला साल 2024, 25 और 25-26 के दौरान होमगार्ड के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया का है। जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे । जिसको लेकर महानिदेशक होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई। रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी। जिस पर एक्शन लेते हुए सीएम धामी ने डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकार या कर्मचारी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमित या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Aarti Rawat
Aarti Rawat