Rain Alert for Hill Areas : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मार्च महीने की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिससे मौसम में गिरावट आ सकती है।
आपको बता दें, IMD के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 12 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
