नाबालिक के साथ 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस..

Youths Raped a Minor : उत्तराखंड से युवकों की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां चंपावत जिले में 16 साल की नाबालिक लड़की से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SI प्रियंका मौर्या को सौंप गई है।

आपको बता दे मुख्य आरोपी की पहचान भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के एक क्षेत्र में हथियारों के बल पर 16 साल की नाबालिक लड़की (Youths Raped a Minor) से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। जिसका आरोप क्षेत्र के ही तीन युवकों पर लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने चंपावत कोतवाली में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और बताया कि वह एक बीमार व्यक्ति है, जो 5 मई को अपनी बेटी के साथ इलाज करवाने के लिए चंपावत आए थे। इलाज के बाद में वापस गांव लौट आए, लेकिन बेटी अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए चंपावत में ही रुक गई।

गांव के एक कमरे में बंधी मिली नाबालिग बेटी

पिता की शिकायत के अनुसार “देर शाम तक जब बेटी घर वापस नहीं लौटी तो फोन कर बेटी से उसका हाल जानने के लिए पिता ने फोन किया, जिस पर बेटी ने बताया कि दोपहर लगभग 2:30 बजे एक युवक उसे शादी में गांव ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। इसके बाद जब देर रात तक भी बेटी घर वापस नहीं लौटे तो बेटी को कॉल किया गया लेकिन बेटी का फोन नहीं लगा। इसके बाद देर रात करीब ढेड़ बजे बेटी ने उन्हें कॉल किया, लेकिन कोई बात नहीं हो पाए और उसके बाद तुरंत फोन स्विच ऑफ हो गया।

घबराए पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए स्थानीय लोगों के साथ बेटी की खोजबीन शुरू की। इस दौरान सुबह 4 बजे नाबालिग बेटी एक गांव के एक कमरे में बंधी हुई मिली। पूछताछ में बेटी ने बताया तीन युवकों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिता ने तहरीर में बताया कि, बेटी ने बताया कि तीनों युवकों ने चाकू और बसुला के दम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तीनों आरोपियों ने नाबालिग को रस्सी से बांधकर कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर में नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं, और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी संख्या में चंपावत पहुंचे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चंपावत पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। लोगों में शर्मशार करने वाली इस घटना पर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। उक्त मामले में चंपावत पुलिस जांच में जुट गई है।।

एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया ने बताया कि, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Srishti
Srishti