वर्क फ्रॉम होम, ऊर्जा बचत पीएम मोदी की अपिल..

PM Modi appeals to Countrymen: ईरान में चल रही जंग के कारण दुनिया भर में तेल सप्लाई के हम गलियारे स्ट्रीट ऑफ हॉर्मुज से जहाज की आवाजाही ठप पड़ी है, ऐसी स्थिति में दुनिया भर में तेल का संकट पैदा हो रहा है। वही मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए और बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों और तेल संकट के बीच सरकार ने देश में ईंधन की खपत सोच समझकर करने की अपील की है।

ऊर्जा की बचत करना बहुत जरूरी – पीएम मोदी

बता दे पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल डीजल और गैस का इस्तेमाल सोच समझकर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत करना बहुत जरूरी है। इस दौरान पीएम मोदी वर्क फ्रॉम होम मॉडल को भी प्राथमिकता दी है, उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो वहां कंपनियों और संस्थाओं को फिर से घर से काम करने की विकल्प पर विचार करना चाहिए। प्रधानमंत्री के मैसेज के अनुसार अब फ्यूल को बचाना केवल पर्यावरण से जुड़ा मुद्दा नहीं रह गया बल्कि यह देश के आर्थिक मजबूती से भी जुड़ चुका है।

Srishti
Srishti