मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव से एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी की आशंका…

Middle East War affects LPG Prices : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब सिर्फ कच्चे तेल तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह दबाव एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादन में भी देखने को मिल रहा है। भारत में इसी बीच पेट्रोलियम और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी आई है भारत के कई राज्यों में ईंधन के दामों में 3 रुपए की बढ़ोतरी आई है।ऐसे में लोगों के मन में भी सवाल आ रहे हैं कि क्या एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए जाएंगे या नहीं? 20 मई यानी बुधवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

देहरादून में कमर्शियल सिलेंडर 3129 रुपए

इंडेन के मुताबिक 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 है और कमर्शियल एलपीजी 19 किलो के दाम 3071.50 है, वही देहरादून में 932 और कमर्शियल सिलेंडर 3129 रुपए में मिल रहे है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कई जगह 3000 पार हो चुकी हैं। जिससे होटल और व्यापारिक सेक्टर पर असर देखने को मिल रहा है।

फिलहाल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी

बताया जा रहा है कि फिलहाल तो सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी,लेकिन आने वाले महीनों में दाम बढ़ने की आशंका बताई जा रही है। जिसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के बढ़ते दाम बताए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चैन पर बढ़ रहे बदलाओं से ऊर्जा बाजार में काफी असर देखने को मिल रहा है। साथ ही भारत की सरकारी तेल कंपनिया इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन,भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पैट्रोलियम हर महीने के शुरुआत में एलपीजी के कीमतों की जांच करती है।

Srishti
Srishti