28 मई को उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, तैयारी में जुटी बीजेपी…

BJP National President on Uttarakhand tour : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 28 मई को उत्तराखंड दौरे पर है। जिसको लेकर देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लगातार बैठक हो रही है। पार्टी इसे पूरी तरह कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के संगठन को समर्पित दौरा बता रही है। वहीं ईंधन बचत और सादगी का संदेश देने के लिए बड़े रोड शो के बजाय सड़क किनारे स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने इस दौरे के दौरान देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में एक बूथ कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे।

बता दें प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संगठन पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय बैठक कर तैयारों का जायजा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना कि भाजपा की ताकत उसकी बूथ स्तर का संगठन है। पार्टी बूथ को अपनी सबसे पहली और सबसे मजबूत इकाई मानती है और इसी सोच के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह द्वारा तय किया गया है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे उनके घर जाएंगे, उनके साथ समय बिताएंगे और संगठन को लेकर फीडबैक भी लेंगे।

Srishti
Srishti