Garhwal and Kumaon distance reduced 22 km, fuel saving and environmental protection : गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच संपर्क और बेहतर बनाने की दिशा में अल्मोड़ा और पौड़ी जिले को जोड़ने वाला सिराली -बिराली मार्ग का प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से धीरेंद्र प्रताप ने सिराली बिराली मार्ग के निर्माण का आग्रह किया जिसके चलते गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के बीच की दूरी 22 किलोमीटर तक कम होने की खबर बताई जा रही है। यह सड़क निर्माण लाखों लोगों के लिए आवागमन,सुगम यात्रा और ईंधन की बचत, क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी।
इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री का कहना है कि सड़क बनने से दोनों जिलों के बीच सामाजिक ,सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। धीरेंद्र प्रताप के अनुसार यह योजना क्षेत्र विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है साथ ही इसका परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिस अवसर पर धुमाकोट महोत्सव के संरक्षक सोमपाल सिंह भी मौजूद रहे। और उन्होंने लंबे समय से इस मार्ग की मांग उठाए जाने का उल्लेख करते हुए मंत्री की ओर से सकारात्मक पहल किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। और यह मार्ग विशेष रूप से सीमांत और ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए लाभकारी साबित होने की बात भी की।
