CM Dhami Inaugurate and Lay Foundation of 17 Projects in Champawat: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को 124 करोड़ की लागत के 17 परियोजनाओं का तोहफा दिया है इस दौरान उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से हर वर्ग के व्यक्ति का विकास होगा और सुनहरा भविष्य बनेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 जून सोमवार को चंपावत में 124 करोड़ की लागत के सत्र परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इस दौरान उन्होंने कहा कि रोडवेज परिसर में सिटी सेंटर, कॉर्बेट रेल के लोकार्पण से यहां के विकास और रोजगार के साथ व्यापार भी बढ़ेगा सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और पेयजल सुविधा को मजबूती मिलेगी साथ ही आस्था के केदो का भी पुनरुद्धार किया जाएगा हमारे सरकार ने यहां के विकास को सिर्फ योजनाओं तक नहीं बल्कि उत्तराखंड के आदर्श जिला के रूप में कार्य किया है।
इन योजनाओं के लोकार्पण हुए
- अमोड़ी में प्राथमिक
- स्वास्थ्य केंद्र-2.18 करोड़
- नरियालगांव पशु प्रजनन क्षेत्र में विकास कार्य- 6.59 करोड़
- टनकपुर में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास निर्माण- 3.20 करोड़
- पाटी तहसील में आवासीय भवन- 3.29 करोड़
- झालाकुड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना- 1.64 करोड़
- पड़ंगा में लिफ्ट सिंचाई योजना- 1.38 करोड़
- चम्पावत में एमआईआर और 50 बेड के क्रिटिकल यूनिट- छह करोड़
- चम्पावत में जिम कार्बेट ट्रेल- 3.49 करोड़
इन योजनाओं के हुए शिलान्यास
- टनकपुर में मीडिया सेंटर व गेस्ट हाउस निर्माण- 14.24 करोड़
- खेतीखान सड़क से भागेश्वर मंदिर सड़क निर्माण-60.81 लाख
- तामली सड़क से कमैला-कांडा सड़क निर्माण- 1.37 करोड़
- तामली सड़क से कठाड़-सिमल्टा सड़क निर्माण- 1.60 करोड़
- रमैला-दमतौला सड़क में डामर- 2.62 करोड़
- रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण- 62.33 करोड़
- चल्थी-नौलापानी सड़क सुधारीकरण- 7.54 करोड़
- तामली के भूमियादेव मंदिर सौंदर्यीकरण- 84.14 लाख
- चम्पावत पालिका में विकास कार्य- 4.82 करोड़
